राजीव चौक, मंडी हाउस, सचिवालय और... Delhi Metro के सभी स्टेशन खुले, विरोध-प्रदर्शन के कारण हुआ था बंद
Delhi Metro: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों को खोल दिया गया है। पूरे नेटवर्क पर एंट्री और एग्जिट की सुविधाएं सामान्य रूप से चालू हो गई हैं।
- भारत
- 2 min read
DMRC Update: राजधानी दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों को सुचारू रूप से खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को ऐलान किया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट दोनों सेवाएं सामान्य रूप से चालू कर दी गई हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक्स पर बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए (आने और जाने, दोनों के लिए) खोले गए हैं। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।
11 मेट्रो स्टेशन हुए थे बंद
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में 11 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध थी।
दफ्तर से घर लौट रहे यात्रियों को राहत
बता दें कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल दिल्ली के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवाओं पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि, अब सभी स्टेशनों को खोल दिया गया है। उम्मीद है कि दफ्तरों की छुट्टी के बाद यात्रियों को घर लौटने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क यातायात पर भारी भीड़ से राहत मिलेगी। साथ ही मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को सेवा का लाभ मिल पाएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 October 2026 at 20:52 IST