अपडेटेड 31 December 2023 at 11:30 IST

न्यू ईयर ईव से पहले दिल्ली मेट्रो ने जारी किया नया शेड्यूल, सफर से पहले जान लें क्या हैं नियम!

नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला किया है। शेड्यूल जारी कर बताया है कि 9 बजे के बाद एक स्टेशन से एग्जिट नहीं कर पाएंगे यात्री!

Follow :  
×

Share


31 दिसंबर 2023 को लेकर दिल्ली मेट्रो ने जारी किया शेड्यूल | Image: PTI

Delhi Metro Advisory: न्यू  ईयर ईव से पहले दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें एक खास बात है- राजीव चौक को लेकर। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के शेड्यूल में बताया गया है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात के एग्जिट टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • एग्जिट टाइमिंग में बदलाव, क्या?
  • क्या एंट्री का समय भी बदला!
  • कब तक बोर्ड कर पाएंगे लोग मेट्रो?


शेड्यूल में बदलाव

न्यू ईयर ईव पर दिल्ली के सीपी इलाके काफी भीड़ होती है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट टाइमिंग में बदलाव किया है। एक्स पोस्ट में इससे संबंधित जानकारी दी गई है। लिखा गया है- पुलिस अधिकारियों की सलाह नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2023) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए, रात 9 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक स्टेशन से लोग आखिरी मेट्रो तक की बोर्डिंग कर सकेंगे।

फैसला क्यों लिया?

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ये फैसला स्टेशन पर भीड़ कम करने के मकसद से लिया है। 31 दिसंबर की रात कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों और परिजनों के साथ बाहर निकलते हैं, इस वजह से जाम की स्थिति हो जाती है। हर साल भारी संख्या में लोग कनॉट प्लेस जाते हैं और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनॉट प्लेस सर्कल में ही आता है। यहां से दिल्ली मेट्रो की सबसे बिजी येलो और ब्ल्यू लाइन गुजरती है साथ ही एयरपोर्ट मेट्रो लाइन भी यहीं से निकलती है। इसी कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए राजीव चौक स्टेशन पर पाबंदी संबंधी नियम जारी किया।

दिल्ली पुलिस भी तैयार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने न्यू ईयर ईव और साल के पहले दिन 1 जनवरी के लिए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। पुलिस ने कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और उन जगहों पर ज्यादा बल तैनात किया है, जहां पर लोगों की भीड़ 31 की शाम के बाद जुटनी शुरू होती है। शराब पीकर उपद्रव  करने और गाड़ी चलाने पर जेल हो सकती है। इतना ही गाड़ी भी जब्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें-  हद हो गई! Delhi Metro में चले लात-घूंसे, धमकी देते हुए महिला बोली- मैं जज की बेटी हूं...

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 07:42 IST