Delhi Lakshmi Yojana: महिलाओं के खाते में आने वाले हैं 2500 रुपये, आपने भी किया है आवेदन तो ऐसे करें स्टेटस चेक

दिल्ली की पात्र महिलाओं को 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आधिकारिक पेंशन लेटर सौंपे जाएंगे। योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 2,500 की सहायता मिलेगी, जिसकी पहली किस्त 1 सितंबर से खातों में आनी शुरू होगी।

 
Follow :
Delhi Lakshmi Yojana: महिलाओं के खाते में आने वाले हैं 2500 रुपये, आपने भी किया है आवेदन तो ऐसे करें स्टेटस चेक | Image: ANI

दिल्ली की महिलाओं के लिए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। योजना के तहत पात्र पाई गई महिलाओं को 26 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आधिकारिक पेंशन लेटर सौंपे जाएंगे। इसके बाद, 1 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की राशि भेजी जानी शुरू हो जाएगी। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 की वित्तीय मदद प्रदान कर रही है।

योजना की घोषणा के बाद से ही इसे महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। आंकड़ों के मुताबिक, योजना के लॉन्च होने के महज 18 दिनों के भीतर ही लगभग 8 लाख महिलाओं ने आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 5 लाख से अधिक आवेदन पूरी तरह जमा हो चुके हैं। फिलहाल सरकार आवेदनों के वेरिफिकेशन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटी है, ताकि किसी भी पात्र महिला को लाभ मिलने में देरी न हो।

पैसे के भुगतान से जुड़ा महत्वपूर्ण नियम

योजना के तहत मिलने वाली 2,500 की मासिक राशि को लेकर एक खास नियम तय किया गया है। लाभार्थी इस पूरी रकम को सामान्य बैंक बैलेंस की तरह तुरंत खर्च नहीं कर सकेंगी।
यह हिस्सा आरडी (RD) या एफडी (FD) के रूप में जमा किया जाएगा, जिस पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन अवधि लागू रहेगी।
यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते से जुड़े सीबीडीसी (CBDC) वॉलेट में ट्रांसफर की जाएगी।
यदि लाभार्थी महिला चाहे, तो वह अपनी पूरी ₹2,500 की राशि को आरडी या एफडी में जमा करने का विकल्प चुन सकती है।

आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे जांचें?

जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपने फॉर्म का स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं
दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध Track Application के विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
Sign In पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की मौजूदा स्थिति सामने आ जाएगी।
बता दें कि योजना के लिए आवेदन पूरे साल खुले रहेंगे। हर महीने की आखिरी तारीख को उस महीने का कट-ऑफ माना जाएगा और स्वीकृत आवेदनों को अगले महीने से लाभ दिया जाएगा।

August 25, 2026

कौन महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं?

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वह परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक न हो और महिला का दिल्ली की मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदक या उसके परिवार को कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए तथा पिछले 12 महीनों में बिजली की खपत 2,400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए। टैक्स देने वाले सरकारी कर्मचारी या अन्य सरकारी पेंशन का लाभ उठा रहे परिवार इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।

August 25, 2026

ये भी पढ़ें - Swine Flu: दिल्ली में मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा, स्कूलों के लिए अलर्ट जारी; शिक्षा विभाग की सख्त हिदायत

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 August 2026 at 20:30 IST