Delhi Hotel Fire: दिल्ली के कालकाजी में रेस्टोरेंट में एक के बाद एक फटे 3 LPG सिलेंडर, धमाके के बाद लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला को किया गया रेस्‍क्‍यू

दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, रेस्टोरेंट में रखे 3 LPG सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और भीषण होती चली गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला, पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई | Image: Republic

Delhi Hotel Fire: दिल्ली में सुबह-सुबह फिर एक बार आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार (14 जून) को कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैलती गई कि वहां रखे  तीन कमर्शियल LPG सिलेंडर फट गए। हालांकि, दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बचाव अभियान दमकलकर्मियों ने इमारत की दूसरी मंजिल से फंसी 75 साल की सीता देवी को भी सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

तीसरी मंजिल की छत पर लगी आग

दमकल अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलें हैं। तीसरी मंजिल की छत पर एक खोखला और टेम्परेरी (Temporary) स्ट्रक्चर बना हुआ था। दमकल विभाग के मुताबिक, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग पूरी तरह बुझाने के लिए छिड़काव कार्य जारी है। घटना में किसी और व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों की जांच होगी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट के किचन से लगी हो सकती है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच होगी उसके बाद ही पता चलेगा की असली कारण क्या था। फिलहाल पुलिस और दमकल अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है। इस तरह की घटनाएं LPG सिलेंडरों के ठीक से रखरखाव ना रखने या गैस लीक से अक्सर होती हैं। दिल्ली में गर्मियों के मौसम में आग की घटनाएं बढ़ रही है,  इसलिए सभी रेस्टोरेंट मालिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी जा जाती है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है, आग लगने का कारण पता लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के आरोपों की होगी जांच, सरकार ने गठित की SI

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 June 2026 at 09:00 IST