जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने संदिग्ध शख्स को दबोचा, बैग जांच के दौरान आपत्तिजनक चीज मिलने पर दौड़ कर भागने की कोशिश, VIDEO

दिल्‍ली मेट्रो के जामा मस्‍जिद स्‍टेशन पर CISF ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो में एंट्री लेते समय बैग चेकिंग के दौरान एक्स-रे मशीन में सीआईएसएफ जवानों को संदिग्ध वस्‍तु दिखी।

 
Follow :
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने संदिग्ध शख्स को दबोचा, बैग जांच के दौरान आपत्तिजनक चीज मिलने पर दौड़ कर भागने की कोशिश, VIDEO | Image: Video Grab

दिल्‍ली मेट्रो के जामा मस्‍जिद स्‍टेशन पर CISF ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो में एंट्री लेते समय बैग चेकिंग के दौरान एक्स-रे मशीन में सीआईएसएफ जवानों को संदिग्ध वस्‍तु दिखी। बैग के अंदर यात्री ने अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में कुछ अर्धठोस पदार्थ रखे थे। इसके बाद यात्री ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया।

CISF के मुताबिक, यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात अर्धठोस पदार्थ छिपा मिला। यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया। संदिग्ध यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल बरामद पदार्थ की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पदार्थ क्या था और उसे किस उद्देश्य से छिपाया गया था। CISF की त्वरित कार्रवाई से संदिग्ध को सुरक्षा जांच से बचकर निकलने से रोक लिया गया।

October 19, 2026

एजेंसी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जवान लगातार सतर्क रहते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

एक्स-रे मशीन में दिखी संदिग्ध वस्तु

जानकारी के मुताबिक, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर नियमित बैगेज चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग में एक्स-रे मशीन में एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने यात्री की जांच शुरू की। इसी दौरान यात्री ने मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क CISF जवानों ने उसका पीछा किया और स्टेशन के एग्जिट गेट के पास उसे पकड़ लिया।

अंडरगारमेंट के सिले हिस्से से मिली संदिग्ध वस्तु

वहीं, यात्री की तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में अज्ञात पदार्थ बरामद हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद पदार्थ क्या है और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।CISF ने संदिग्ध यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला NRI बताया है।

इसे भी पढ़ें- इंस्पेक्टर-DCP-ACP सस्‍पेंड, नेपाल से आई लखनऊ, मीडिया में इंटरव्‍यू...शिवा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से कैसे दूर?
 


 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 19 October 2026 at 17:51 IST