अलवर में दोस्त की पत्नी से किया रेप, फिर एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा था आरोपी राहुल... IRS की बेटी हत्याकांड में कई सनसनीखेज खुलासे
Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह हुए IRS अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या मामले में आरोपी राहुल मीणा को लेकर बड़ी जानकारी मिली है।
Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह हुए IRS अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या मामले में आरोपी राहुल मीणा को लेकर बड़ी जानकारी मिली है। अलवर के रहने वाले राहुल ने 22 वर्षीय पीड़िता संग न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटकर बेरहमी से हत्या भी कर दी।
दिल्ली पुलिस ने अब आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि राहुल ने दिल्ली आने के लिए एम्बुलेंस से लिफ्ट ली थी।
एम्बुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली आया आरोपी
पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि अलवर में रेप की घटना को अंजाम देने के बाद राहुल मीणा दिल्ली आया था। उसने एम्बुलेंस से लिफ्ट ली थी। एम्बुलेंस चालक ने उसे ईस्ट ऑफ कैलाश में छोड़ दिया था जहां से वो पैदल चलकर कैलाश पहाड़ियों पर आया। ये भी कहा जा रहा है कि उसका मुख्य मकसद लूट को अंजाम देना था।
फिर रेप और मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद वो कैब लेकर पालम चला गया। वहां से वो रेलवे स्टेशन गया लेकिन ट्रेन नहीं पकड़ सका। जिसके बाद वो ऑटो बुक करके द्वारका पहुंचा, और वहां OYO होटल में एक कमरा किराए पर ले लिया। दिल्ली पुलिस ने उसे वही से गिरफ्तार किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि राहुल जयपुर में अपने रिश्तेदारों के घर भागने की योजना बना रहा था।
अलवर में दोस्त की पत्नी से भी किया रेप
जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल ने दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया था। अलवर पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वो महिला उसके ही दोस्त की पत्नी थी। सूत्र ने कहा कि वो अपने दोस्त के साथ शादी में गया था। शादी में, उसने दोस्त से कहा कि वह कुछ जरूरी फैमिली काम से जा रहा है। बाद में वह अपने दोस्त के घर लौटा, जहां उसने कथित तौर पर दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 April 2026 at 17:48 IST