BREAKING: 15 अगस्त से एक दिन पहले राजधानी में धमकी, दिल्ली HC, झंडेवालान बिल्डिंग और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली मेट्रो, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ने की धमकी मिली है।

 
Follow :
Delhi High Court Receives Bomb Threat | Image: ANI/X

स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली को दहलाने के धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) और कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर धमकी भरे ईमेल तथा फोन कॉल प्राप्त हुए। बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी जगहों पर गहन जांच जारी है।

15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजा गया है। हाई कोर्ट की तरफ से धमकी भरे मेल की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई।

दिल्ली HC को मिला धमकी भरे ईमेल

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल का Subject है “Blast Delhi High Court @2 :11 PM” था। ईमेल में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली के कई स्थानों को बम से उड़ाने की योजना का जिक्र किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार यह धमकी खालिस्तान के नाम से भेजी गई थी।

August 14, 2026

इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली फायर सर्विस के ने बताया कि जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, MB साकेत ऑफिस/DM ऑफिस, टर्मिनल 3 (IGI एयरपोर्ट) और SDM ऑफिस (दिल्ली कैंट) - के लिए बम की धमकी वाली कॉल मिलीं। इन सभी जगहों पर फायर टेंडर भेजे गए हैं। हालांकि, अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

मेल में खालिस्तान का जिक्र

धमकी भरे मेल में 15 अगस्त दोपहर 2:11 पर दिल्ली हाई कोर्ट में धमाके की जानकारी दी गई। वही ईमेल में डिस्टिक कोर्ट में 3:11 पर धमाके की चेतावनी दी गई। ईमेल में दिल्ली बनेगा खालिस्तान जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही रेलवे ट्रैक दिल्ली मेट्रो में भी धमाके की चेतावनी दी गई।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी

दिल्ली पुलिस धमकी बड़े ईमेल की जांच कर रही है साथ ही दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट कहां से ईमेल भेजा गया किसने ईमेल भेजो हर एंगल पर इसकी जांच कर रही है। हालांकि धमकी भरे ईमेल के बाद सभी जगह पर सुरक्षा जांच किया गया कुछ भी संदिग्ध अभी तक नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस के लिए इससे दुखद...' राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 August 2026 at 13:49 IST