अपडेटेड 5 September 2025 at 16:37 IST

Delhi Flood Photo: यमुना का तांडव जारी, ISBT-सिविल लाइंस-यमुना बाजार सब पानी-पानी; CM रेखा गुप्ता ने की समीक्षा, कहा- सरकार सतर्क

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत कार्यों की समीक्षा की।

Follow :  
×

Share


दिल्ली से बाढ़ की डरावनी तस्वीरें आई सामने | Image: ANI/ @gupta_rekha

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 207.33  आ गया है। जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है और राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने जो निर्देश दिए हैं उसके मुताबिक, 24x7 मॉनिटरिंग जारी रखनी है, राहत कार्य में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए और हर दिल्लीवासी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

PC : ANI

24x7 मॉनिटरिंग के निर्देश 

दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं और उन्हें जरूरी चीजें प्रदान की जा रही हैं,जैसे खाना और पानी, मेडिकल सुविधाएं, बेसिक दवाइयां, ओ.आर.एस. और सैनिटरी पैड जैसे बेसिक जरूरतों का सामान लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली सरकार की पूरी टीम सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए और हर दिल्लीवासी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, अधिकारियों को 24x7 मॉनिटरिंग करने और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

PC: @gupta_rekha

दिल्ली में बाढ़ से बिगड़ रहे हालात…

दिल्ली में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात खराब हैं। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, गढ़ी मांडू और मयूर विहार जैसे इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ISBT कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस और यमुना बाजार में बाढ़ का 4 से 10 फीट तक पानी भर गया है। यमुना बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा कई और कॉलोनियों में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि यमुना का पानी धीमा ही सही लेकिन कम होना शुरू हो गया है।

PC : Republic
PC : Republic

प्रवेश वर्मा बोले- बाढ़ नहीं बारिश के कारण हुआ जलभराव... 

दिल्ली के जल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान जलजमाव यमुना नदी के बाढ़ का कारण नहीं बल्कि बारिश के पानी के कारण है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

तिब्बती कॉलोनी में बाढ़ से व्यवसाय प्रभावित

यमुना नदी किनारे बसी तिब्बती कॉलोनी में आम दिनों में कैफे छात्रों से गुलजार रहते हैं, टैटू पार्लर की नियोन लाइट जलती हैं और किराए के कमरों में चलने वाले होम-स्पा व्यस्त रहते हैं। लेकिन अब बाढ़ ने रोजमर्रा की जिंदगी को संघर्ष में बदल दिया है। बाढ़ ने रेस्टोरेंट से लेकर टैटू पार्लर, सैलून, होम-स्पा और परिधान दुकानों तक हर तरह के व्यवसाय को प्रभावित किया है। कई दुकान मालिक अब अपने दफ्तर में ही सोने को मजबूर हैं, जबकि मशीनों के खराब हो जाने से सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

PC : ANI
PC : ANI

मजनू का टीला की गलियों में घुसा यमुना का पानी 

यमुना का उफनता पानी इस सप्ताह उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला की तंग गलियों में घुस आया, जिससे दर्जनों घर और दुकानें जलमग्न हो गईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी के उतरने के बाद इलाके में गीली लकड़ियां, टूटी मशीनें और ठहरे हुए नालों के गंदे पानी की बदबू अहसास कराती है कि बहुत कुछ अब नए सिरे से शुरू करना होगा।
 

यह भी पढ़ें : Weather: दिल्ली दरिया, पंजाब समंदर, बारिश से पहाड़ों में भी हाहाकार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 16:37 IST