Delhi Crime: पर्दे लगी बस 47 किलोमीटर तक दौड़ाते रहे दरिंदे, दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड; 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हुई है। ताजा घटना 2012 के निर्भया कांड की याद दिलाती है। एक बार फिर चलती बस में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

 
Follow :
दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड, 16 साल की छात्रा के साथ बस में गैंगरेप | Image: X/Republic

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सामने आने के बाद एक बार फिर देश की राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला हुआ। पुलिस ने 31 अगस्त को इस घटना की जानकारी दी। आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हुई है। ताजा घटना 2012 के निर्भया कांड की याद दिलाती है, जहां चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस बार भी अपराध का तरीका ठीके वैसा ही थी। 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। भारी बारिश और अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट पर छोड़ भाग गए।

दिल्ली पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्लीपर बस में 16 साल की स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस में हुई थी। यह घटना कथित तौर पर 4 अगस्त की रात को हुई। पुलिस ने मामले के सिलसिले में बस चालक, कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

August 31, 2026

घर पर झगड़े का बाद नोएडा आई थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक, घर पर झगड़े के बाद छात्रा परिवार को बिना बताए रात में घर से निकल गई थी। वह नोएडा में रहने वाले अपने कजिन से मिलने जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। बारिश में फंसी छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में बैठा लिया और बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है।

पर्दे लगी बस 47 किलोमीटर तक दौड़ाते रहे दरिंदे

छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि  बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। रात होने की वजह अंधेरा का ड्राइवर और कंडक्टर ने फायदा उठाया और छात्रा के साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और फरार हो गए।

ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

छात्रा ने उसी रात कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त किया गया है और उसकी फोरेंसिक जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन बस में खराबी आ गई थी। आरोपी उसे मरम्मत के लिए सूरजपुर (नोएडा) की एक वर्कशॉप में ले गए थे। मरम्मत पूरी होने के बाद वे खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे, तभी परी चौक पर छात्रा ने रुकने का इशारा किया था।

यह भी पढ़ें: बेटे के हत्यारे के एनकाउंटर पर क्या बोले अंकित बालियान के पिता?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 August 2026 at 13:31 IST