Delhi Crime: ट्रांसजेंडर के चक्कर में भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- 'मैंने बार-बार समझाया, वो नहीं माना'

दिल्ली के रजोकरी में ट्रांसजेंडर के साथ घूमने के मुद्दे पर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी, वसंत कुंज साउथ थाने में केस दर्ज हुआ और फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जानें क्या है पूरा मामला? पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
भाई ने ट्रांसजेंडर के चक्कर में छोटे भाई को चाकू मारकर मार डाला | Image: Representative/ Freepik-ai

Delhi brother murder case: दिल्ली के रजोकरी इलाके में एक बड़े भाई ने छोटे भाई को जान से मार दिया क्योंकि छोटा भाई एक ट्रांसजेंडर के साथ घूमता था, इसी बात को लेकर बड़े भाई को दिक्कत थी। बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि घटना के बाद आरोपी भाई को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। 

क्या है पूरा मामला?

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी इलाके में रहने वाले दो भाइयों के बीच विवाद ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ छोटे भाई के संबंधों को लेकर हुआ था। पुलिस पूछताछ में बड़े भाई ने बताया कि छोटा भाई इलाके में ट्रांसजेंडर के साथ घूमता-फिरता था। बड़े भाई को ये बात पसंद नहीं थी। उन्होंने कई बार छोटे भाई को समझाने की कोशिश की, लेकिन छोटा भाई उनकी बात नहीं मानता था। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा बढ़ता चला गया और विवाद हिंसा तक पहुंच गया। बड़े भाई ने चाकू से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी।  

ट्रांसजेंडर के साथ घूमने से दिक्कत थी

फिलहाल वसंत कुंज साउथ थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने तुरंत आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार भी कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान पूरा बयान दिया है। उसने बताया कि वो छोटे भाई को बार-बार समझाता था कि ट्रांसजेंडर के साथ ना रहे, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

ट्रांसजेंडर समुदाय मुद्दे पर जागरूकता की जरूरत

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाई एक साथ रहते थे और अक्सर छोटी-मोटी बातों पर बहस होती रहती थी। लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि खूनखराबा हो गया। ऐसी घटनाएं परिवारों में बढ़ते तनाव और संवाद की कमी को दर्शाती हैं। छोटी-छोटी असहमतियां जब अनसुलझी रह जाती हैं, तो बड़ा रूप ले लेती हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े मुद्दों पर भी परिवारों में जागरूकता और समझ की जरूरत है। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। यह घटना याद दिलाती है कि परिवार में आपसी समझ और धैर्य कितना जरूरी है।  

यह भी पढ़ें: सिया के कपड़े उगलेंगे केतन अग्रवाल के खून की कहानी? फॉरेंसिक जांच जारी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 21:28 IST