Delhi Crime: दिल्ली में दिनदहाड़े हत्या, स्कूटी से आए तीन हमलावरों ने राशिद को किया गोलियों से छलनी, हत्याकांड का सन्न करने वाला VIDEO आया सामने
दयालपुर के नेहरू विहार में सोमवार (15 जून) शाम तीन हमलावरों ने व्यापारी राशिद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, 7-8 गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई। स्कूटी से आए हमलावर CCTV में कैद, वीडियो देखें
- भारत
- 2 min read
Delhi Dayalpur murder: दिल्ली के दयालपुर इलाके में तीन हमलावरों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, घटना देर शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। स्कूटी पर हमलावर आए और 7-8 गोलियां मारी, जिससे रशीद नाम का व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, ये पूरी घटना सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
क्या था मामला?
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दयालपुर के नेहरू विहार इलाके में सोमवार (15 जून) शाम ये सनसनीखेज हत्या की घटना हुई। अज्ञात 3 हमलावरों ने एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद राशिद (40 साल) के रूप में हुई है। वे पानी के RO प्लांट का व्यापार करते थे और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं। घटना शाम करीब 6 बजे की है।
परिवार ने बताया किसने मारी गोली
राशिद के परिजनों ने बताया कि उन्हें 7-8 गोलियां लगीं। उनके भाई ने आरोप लगाया कि स्कूटी पर सवार हारून पहलवान और उसके दो साथियों ने हमला किया। परिवार का कहना है कि राशिद दुकान पर बैठे थे, जब हमलावर आए और फायरिंग शुरू कर दी।
CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर तीन लोग आए। 2 हमलावरों ने पिस्तौल निकालकर राशिद पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद वे भाग निकले। पुलिस ने फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
राशिद को स्थानीय लोगों ने गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। शुरुआती जांच में रंगदारी (extortion) का एंगल भी सामने आ रहा है, हालांकि अभी वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस CCTV और स्थानीय सूत्रों के आधार कार्रवाई कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले कम नहीं हो रहे, खुलेआम इस तरह गोलीबारी की घटना दिल्ली की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 10:42 IST