Delhi CM: माथे पर तिलक, हाथों में गुलाब... 27 साल बाद दिल्ली BJP ऑफिस में दिखा ऐसा भव्य नजारा, नए विधायकों का जोरदार स्वागत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतकर आए BJP के 48 विधायक दफ्तर पहुंचने लगे हैं। इनके माथे पर तिलक और हाथों में गुलाब देकर नए विधायकों का शानदार स्वागत किया गया।
New BJP MLA Grand Welcom in Delhi BJP Office: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल आज पूरे देश की जनता के जेहन में कौंध रहा होगा। अब से थोड़ी देर में ये सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। थोड़ी देर में ही बीजेपी विधायक दल बैठक में ये क्लियर हो जाएगा कि कौन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतकर आए भारतीय जनता पार्टी के 48 विधायक और 7 सांसद बीजेपी दफ्तर पहुंचन चुके हैं। इन विधायकों को माथे पर तिलक और हाथों में गुलाब देकर नए विधायकों का जोरदार स्वागत किया गया है। दिल्ली के बीजेपी ऑफिस का नजारा इस समय काफी भव्य है।
भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम पर विचार विमर्श जारी है। इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा। फिलहाल अभी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। इस लिस्ट में कई नाम सामने आ रहे हैं जिसमें से नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा का है। वहीं रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मनिजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद के नाम आगे चल रहे हैं।
वहीं आज बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंच रहे बीजेपी के विधायकों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। दफ्तर पहुंचने वाले विधायकों के माथे पर तिलक, उनके हाथों में गुलाब का फूल देकर और बीजेपी का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। इतने भव्य स्वागत के बाद बीजेपी के जीते हुए 48 विधायकों सहित 7 सांसदों का स्वागत किया गया है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 19 February 2025 at 19:47 IST