Yamuna Cleaning: यमुना को बचाने उतारी पूरी दिल्ली, खुद CM रेखा ने भी निकाला कचरा; सफाई अभियान में मंत्री और सांसद भी उतरे
Delhi Yamuna Cleaning: दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यमुना घाटों पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद गीता कॉलोनी में दशमेश घाट पर कूड़ा निकाला। सफाई करते हुए सीएम रेखा गुप्ता की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
Delhi Yamuna Cleaning Campaign: दिल्ली में संडे को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी की स्वच्छता के लिए एक खास पहल की, उन्होंने अपनी कैबिनेट और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर यमुना के अलग-अलग घाटों पर सफाई अभियान चलाया। सीएम रेखा गुप्ता ने गाती कॉलोनी के दशमेश घाट पर यमुना के किनारे खुद पानी में उतरकर सफाई की, मुख्यमंत्री रेखा ने खुद नदी से कूड़ा निकाला और सफाई करने के लिए पहल की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को यूं सफाई करता देख सोशल मीडिया पर उनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
जनभागीदारी का बड़ा संदेश
सीएम रेखा गुप्ता ने अभियान के दौरान कहा कि, 'रविवार की इस सुबह दिल्ली ने एक सुंदर संदेश दिया।' उन्होंने 28 यमुना घाटों की स्वच्छता में शामिल हजारों युवाओं, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और 500 से ज्यादा संस्थाओं और एनजीओ का आभार व्यक्त किया। सीएम रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि यमुना और उसके घाट हम सभी की साझा जिम्मेदारी हैं। उन्होंने जनभागीदारी से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
इस मेगा ड्राइव में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने मिलकर यमुना किनारे सफाई की और नदी को निर्मल बनाने का संकल्प दोहराया। भाजपा के दिग्गज नेता भी पूरे अभियान में सक्रिय नजर आए।
यमुना स्वच्छता दिल्ली सरकार की प्राथमिकता
दिल्ली सरकार यमुना की सफाई और किनारे बसे घाटों को सुंदर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। ये अभियान न सिर्फ सफाई का काम करता है बल्कि लोगों में पर्यावरण जागरूकता भी फैलाता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस कदम को राजनीतिक गलियारों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस तरह जन-सरकार भागीदारी वाली मुहिम से यमुना जैसे बड़े पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान संभव है। दिल्लीवासियों से अपील की जा रही है कि वे अपने आस-पास के घाटों को साफ रखें और इस अभियान का हिस्सा बनें। सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि यमुना पर घाटों को स्वच्छ बनाने का सफर निरंतर चलता रहेगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 14 June 2026 at 13:56 IST