अपडेटेड 18 March 2026 at 11:52 IST
BREAKING: दिल्ली में आग लगने से जिंदा जलकर 6 की मौत, छोटे बच्चों ने की छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश
Delhi Fire: दिल्ली में इमारत में आग लगने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छोटे बच्चों समेत कई लोगों ने छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, दमकल की गाड़ियां पहुंची तो कई लोगों को बचाया गया। पढ़ें पूरी खबर
Delhi Fire Deaths: दिल्ली में पालम इलाके में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छोटे बच्चों समेत कई लोगों ने छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। दमकल विभाग को सूचना मिली तो मौके पर 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद कई लोगों की जान बचाई गई।
मौके पर दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी तैनात रही, स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काला धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।
आग की तेज लपटें देख सहमे लोग, छत से कूदे
फायर फाइटर्स ने पूरी मुस्तैदी से काम किया, इमारत में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग बुझाने का काम किया गया, टॉप फ्लोर से लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया। ये 4 मंजिला इमारत है, जहां ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में एक ही एंट्री और एग्जिट घेट था, आग की तेज लपटें देख कई छोटे बच्चों समते लोगों ने छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश की।
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि, जिस इमारत में आग लगी है वहां बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और स्थायी टिन की शेड बनी हुई 4 मंजिलें हैं। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं। जब लोग छत से कूदे तो उन्हें काफी चोट भी आई, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 10:54 IST