BREAKING: दिल्‍ली विधानसभा में गेट तोड़ घुसने वाली टाटा सिएरा कार बरामद, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार; अब सच आएगा सामने?

दिल्‍ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने अंदर घुसने वाली टाटा सिएरा कार को बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कार चालक (मुख्‍य आरोपी) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


दिल्‍ली विधानसभा में गेट तोड़ घुसने वाली टाटा सिएरा कार बरामद, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार; अब सच आएगा सामने? | Image: Republic

Delhi Assembly Security Breach: दिल्‍ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने अंदर घुसने वाली टाटा सिएरा कार को बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कार चालक (मुख्‍य आरोपी) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं FSL की टीम उस गमले की छानबीन कर रही है जो आरोपी विधानसभा स्‍पीकर के दफ्तर के बाहर रखकर आया था।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक तब सामने आई, जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई। घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच शुरू की गई और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की।

दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री से अंदर घुसी। कार सवार स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया और विधानसभा परिसर में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ड्राइवर का नाम सरबजीत सिंह

बताया जा रहा है कि गाड़ी सरबजीत सिंह चला रहा था।उसकी गाड़ी को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर से बरामद किया गया है। सफेद रंग की टाटा सिएरा गाड़ी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी का था। गाड़ी का नंबर UP26AZ8090 बताया जा रहा है।

घटना के वक्‍त दफ्तर में ही मौजूद थे विधानसभा अध्‍यक्ष

जब यह घटना हुई तब विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस घटना से ठीक पहले दोपहर लगभग 1:30 बजे उन्होंने शिक्षा विभाग के ऑफिस का दौरा किया था, जो विधानसभा परिसर के भीतर ही है। इसके बाद वह अपने दफ्तर वापस आ गए और कुछ समय बाद यह घटना हो गई।

इसे भी पढ़ें- IIT Baba: म‍हाकुंभ वाले IIT बाबा उर्फ अभय सिंह ने कर ली कोर्ट मैरिज, पत्‍नी प्रतीका भी है इंजीनियर; कैमरे के सामने दोनों ने बताया फ्यूचर प्‍लान
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 16:57 IST