Two Aircraft Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर के बाद हड़कंप, हैदराबाद जा रही Akasa फ्लाइट लौटी, सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतारा

Akasa and Spicejet Plane Collide: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकासा और स्पाइस जेट के दो विमान आपस में टकरा गए। इस कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Follow :  
×

Share


2 Planes Collide At Delhi Airport | Image: Republic

Akasa and Spicejet Plane Collide: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल, यहां पर अकासा और स्पाइसजेट के विमानों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि जानकारी के मुताबिक, दोनों एयरलाइंस के बीच मामूली टक्कर हुई है, जिससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट का B737-700 विमान टैक्सी कर रहा था। उसी वक्त उसका दायां विंग पास में स्थिर खड़े अकासा विमान के विंग से टकरा गया। इस हल्के टक्कर के कारण दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है, मामूली टक्कर के बाद स्पाइस जेट के विमान का दायां विंगलेट टूट गया। वहीं, अकासा विमान के बाएं हिस्से का एक पार्ट भी प्रभावित हुआ है।

अकासा एयरलाइन ने जारी किया बयान 

बता दें, यह विमान दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ्लाइट QP 1406 का संचालन कर रहा था, लेकिन इस घटना के बाद उसे वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा। अकासा के एक प्रवक्ता के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि अकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। प्रवक्ता ने आगे कहा, “सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है, और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।”

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने क्या कहा?

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय एक SpiceJet B737-700 विमान एक जमीनी घटना का शिकार हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने विंगलेट और एक अलग एयरलाइन के दूसरे विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। इसलिए SpiceJet के इस विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  'गोमाता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को...'; बंगाल में गरजे CM योगी, कहा- कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता ना करें, ये झाड़ू लगाते दिखेंगे

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 16 April 2026 at 16:54 IST