दिल्ली ACB ने सीसीटीवी परियोजना भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया
दिल्ली ACB ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 571 करोड़ रुपये की सीसीटीवी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज किया है।
- भारत
- 1 min read
Satyendar Jain: दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ 571 करोड़ रुपये की सीसीटीवी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज किया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (एसीबी) मधुर वर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
वर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘जैन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली भर में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपये के क्षतिपूर्ति जुर्माने को मनमाने ढंग से माफ कर दिया। यह छूट कथित तौर पर सात करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के बाद दी गई।’’
वर्मा ने कहा कि कई शिकायतों से पता चला है कि परियोजना का क्रियान्वयन घटिया तरीके से किया गया तथा कई कैमरे सौंपे जाने के समय काम नहीं कर रहे थे।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 16:54 IST