अपडेटेड 9 March 2026 at 14:04 IST
BREAKING: दिल्ली में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, बाइक सवार की मौके पर ही मौत, कई घायल; गुस्साई भीड़ ने लगाई आग- VIDEO
Delhi DTC Bus Accident news: दिल्ली में डीटीसी बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने डीटीसी बस में आग लगा दी।
Delhi News: दिल्ली के नांगलोई में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू डीटीसी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी।
घटना सोमवार (9 मार्च) सुबह करीब 9.45 बजे की है। यहां नजफगढ़ की ओर DTC क्लस्टर बस नंबर ने नजफगढ़ नांगलोई रोड पर एक स्कूटी एक बाइक, एक रिक्शा और कुछ पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। पुलिस ने गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
भीड़ ने बस में लगाई आग
हादसे की खबर जैसे ही फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया। गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ मचाई और बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कई दूसरी बसों को भी रुकवाया गया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब तीन से चार बसों के शीशे टूटे हैं।
पुलिस ने भीड़ को शांत कराया
वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। वहीं, मौके पर दमकर विभाग की गाड़ियां भी पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी
घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि नांगलोई में DTC बस ने स्कूटर सवार एक युवक को कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, एक ई-रिक्शा और कुछ लोग बस की चपेट में आ गए, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 12:28 IST