गाने-बजाने का पूरा बंदोबस्त, 50 फिल्मी सितारे रंगारंग कार्यक्रम में बांधेंगे समा, ऐतिहासिक होगा Delhi CM शपथ ग्रहण

Delhi News: शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में सफाई और सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है। बड़ी मात्रा में कारपेट, सोफे और कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

Follow :  
×

Share


ऐतिहासिक होगा Delhi CM शपथ ग्रहण | Image: PTI

Delhi CM 2025: दिल्ली में 20 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सदस्य गोपनीयता की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में होने वाले इस समारोह के लिए BJP ने 50 से अधिक फिल्मी सितारों को बुलाने की तैयारी कर रखी है। देश के बड़े नेताओं के साथ मंच फिल्मों सितारों से चमकता हुआ नजर आएगा।

BJP ने 20 फरवरी को यादगार बनाने के लिए रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर सिंगर कैलाश खैर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगेगा। अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और हेमा मालिनी समेत 50 से अधिक फिल्मी सितारे दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी (PC-PTI)

50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी नेता

5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर BJP ने करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है। BJP ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 साल के शासन को खत्म किया है। BJP ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP शीर्ष नेतृत्व के अलावा 50 से अधिक हाई सिक्योरिटी नेता शामिल होंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों और NDA नेताओं को भी बुलाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

(PC-PTI)

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को न्योता

BJP ने करीब 30 हजार मेहमानों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता दिया है। रामलीला मैदान में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी सहित एक दर्जन उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई बड़ी संख्या में साधु-संतों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

जोर-शोर से चल रहा सजावट का काम

शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में सफाई और सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है। बड़ी मात्रा में कारपेट, सोफे, कुर्सियां और व्हाइट वाश का काम चल रहा है। यह आयोजन नई सरकार के गठन के साथ ही पार्टी की प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इसलिए इसे भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए BJP के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, फूहड़ टिप्पणी के बाद अपनी जान को जताया है खतरा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 February 2025 at 21:57 IST