दिल्ली के कोचिंग सेंटरों को CM रेखा गुप्ता ने दिया 1 महीने का अल्टीमेटम, कहा- 'बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं'; छात्रों से भी की खास अपील
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कोचिंग संस्थानों को एक महीने का अल्टीमेटम दे दिया है। फायर ऑडिट और सुरक्षा न होने पर सीलिंग की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने, छात्रों से भी एक खास अपील की है, पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
Delhi coaching safety: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के कोचिंग सेंटरों को सख्त चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है, किसी भी कोचिंग संस्थान में फायर ऑडिट, जरूरी सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर एक महीने के अंदर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संस्थान सील करना भी शामिल होगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने वीडियो जारी कर लिखा- 'एक महीना। यही डेडलाइन है। दिल्ली में कोचिंग संस्थानों की संख्या कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दा है हमारे बच्चों की सेफ्टी और सिक्योरिटी का।' उन्होंने साफ कहा कि नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई होगी।
CM रेखा गुप्ता ने छात्रों से की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अगर उनका कोचिंग संस्थान असुरक्षित लगे तो तुरंत मैसेज, ईमेल या फोन के जरिए सरकार को सूचित करें। हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट की कमिटी की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली सरकार जल्द ही कोचिंग संस्थानों के लिए नया सख्त कानून लाएगी। इसका मकसद लाखों छात्रों की जान को सुरक्षित रखना है।
बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं- CM रेखा
दिल्ली में 2023 में मुखर्जी नगर और 2024 में बेसमेंट फ्लडिंग जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने से 15 छात्राओं की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार ने सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार का संदेश साफ है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। कोचिंग संस्थानों को एक महीने के अंदर सभी जरूरी मानक पूरे करने होंगे।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 22:24 IST