घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े ये खबर, CJP प्रोटेस्‍ट के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्‍ली के ये 16 मेट्रो स्‍टेशन; राजीव चौक-मंडी हाउस पर कैसी रहेगी सुविधा?

दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का ऐलान किया है।

 
Follow :
घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े ये खबर, CJP प्रोटेस्‍ट के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्‍ली के ये 16 मेट्रो स्‍टेशन; राजीव चौक-मंडी हाउस पर कैसी रहेगी सुविधा? | Image: X

दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का ऐलान किया है। DMRC के मुताबिक ये स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। DMRC ने घोषणा की है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोरबाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ का दबाव बढ़ने से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

July 23, 2026

यात्रा से पहले जरूर जान लें अपने रूट की जानकारी

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। दरअसल, राजधानी दिल्ली में CJP के आंदोलन और संसद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग की है। सीजेपी के प्रदर्शनकारी भी मेट्रो स्टेशनों पर देखे गए थे। इसी वजह से मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। DMRC ने कहा है कि हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों से मिले निर्देशों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे DMRC के आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें- 'जंतर मंतर-संसद भवन के पास भीड़...', US एंबेसी ने CJP प्रदर्शन से 3 दिन पहले ही अपने नागरिकों को कैसे कर दिया अलर्ट, हिंसा के तार कहां-कहां?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 07:42 IST