अपडेटेड 22 August 2025 at 14:55 IST

BREAKING: दिल्ली में CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया

सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में घुसकर एक शख्‍स ने हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से उसे वहां से निकाला।

Follow :  
×

Share


Delhi CM Rekha Gupta | Image: X

CM Rekha Gupta: दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के कार्यक्रम में हंगामे की खबर है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने उनके कार्यक्रम में घुसकर बाधा डालने की कोशिश की। 

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सीएम रेखा गुप्ता के गांधीनगर के कार्यक्रम में एक शख्स ने बवाल काटा। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा है। 

पुलिस ने दो लोगों को दबोचा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने दो अलग-अलग व्यक्तियों को पकड़ा है, जिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक कार्यक्रम स्थल के पास हंगामा करने का संदेह है।

दो दिन पहले ही CM रेखा पर हुआ था हमला

इससे पहले दिल्ली के CM आवास पर बुधवार (20 अगस्त) को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया। CM रेखा जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान शख्स ने उन पर अटैक किया। उन्हें थप्पड़ मारने का भी दावा किया गया।

हिरासत में आरोपी राजेश का दोस्त 

आरोपी का नाम राजेश खिमजी है जो राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। इसकी उम्र 41 साल है। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए आरोपी के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि इसी ने राजेश को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। अब उसे दिल्ली लाने की तैयारी है। 

हमले के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा

बुधवार को हुई इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उस घटना को अभी महज दो ही दिन बीते हैं कि एक बार फिर रेखा गुप्‍ता के कार्यक्रम में आज, शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को एक शख्‍स ने बखेड़ा कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिंसा के लिए कोई जगह नहीं...', दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 August 2025 at 13:43 IST