Big Breaking: दिल्ली CM के ऐलान से पहले रेखा गुप्ता के घर पर सेलिब्रेशन शुरू, परिजन कर रहे आतिशबाजी

दिल्ली CM के ऐलान से पहले रेखा गुप्ता के घर पर सेलिब्रेशन शुरू, परिजन कर रहे आतिशबाजी

Follow :  
×

Share


रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री | Image: ANI

Chief Minister of Delhi: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश BJP कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। BJP नेता मनोज तिवारी ने बताया कि 9 लोगों ने अनुमोदन किया और बाकी सभी ने स्वीकार कर लिया।

पार्टी दफ्तर में दोनों पर्यवेक्षकों और विधायकों के बीच सीएम पद को लेकर चल रही बैठक में नाम का ऐलान होने से पहले ही रेखा गुप्ता के घर सेलिब्रेशन शुरू हो गया था। औपचारिक घोषणा होने से पहले उनके घर परिजनों और समर्थकों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई बांटना शुरू कर दिया था। विधायक दल की बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता ने कहा- 

“मैं इस जिम्मेदारी के लिए हमारे केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी विधायकों को धन्यवाद देती हूं।”

पहली बार विधायक बनीं हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। BJP संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में BJP की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। BJP पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है।

सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए रेखा गुप्ता पार्टी नेताओं के साथ राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगी। इस बीच, रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। 

ये भी पढ़ें-

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में ऐलानरेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में ऐलान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 20:02 IST