Delhi Pollution: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए बड़ी खबर, AQI में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, खुलेंगे स्कूल; इन कामों में भी मिलेगी छूट

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया, CAQM की GRAP उप-समिति ने GRAP चरण III को हटाने का निर्णय लिया है, क्योंकि दैनिक AQI में गिरावट देखी जा रही है।

 
Follow :
दिल्ली में प्रदूषण से बड़ी राहत | Image: ANI

प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रदूषण में दर्ज की गई गिरावट के बाद सीएक्यूएम ने क्षेत्र से GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं।  हालांकि, पुराने आदेश के अनुसार ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के तहत सभी कार्रवाई और प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे।

इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ग्रैप उप-समिति ने आज दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट के साथ इसके 204 पर पहुंचने के बाद, ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

AQI में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया, CAQM की GRAP उप-समिति ने GRAP चरण III को हटाने का निर्णय लिया है, क्योंकि दैनिक AQI में गिरावट देखी जा रही है और आज यह 204 पर आ गया है। GRAP चरण I और II के तहत सभी उपाय और 30.10.2026 के आदेश के अनुसार लगाई गई पाबंदियां लागू रहेंगी।

November 17, 2026

बता दें कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया था, जिसे गंभीर स्तर माना जाता है।  बढ़ते एयर पॉल्यूशन को देखते हुए CAQM की GRAP सब-कमेटी ने ग्रैप के तीसरे चरण यानी GRAP-3 को लागू करने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद कई तरह की पाबंदियां लागू हो गई थी।

GRAP-3 की पाबंदी हटने के बाद इन कामों में मिलेगी छूट

  • गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर पूरी रोक हट जाएगी। इसमें मिट्टी का काम, पाइलिंग, खुदाई और रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट का खुले में संचालन शामिल है।
  • दिल्ली और आसपास के एनसीआर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल तथा बीएस-4 डीजल वाली चार-पहिया गाड़ियों के चलने पर प्रतिबंध हट जाएंगे।
  • निर्माण सामग्री (रेत, सीमेंट आदि) के परिवहन पर लगी रोक हट जाएगी।
  • स्टोन क्रशर, माइनिंग और हॉट-मिक्स प्लांट खुल सकते हैं, जो क्लीन फ्यूल का इस्तेमाल नहीं कर रहे।
  • डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल पर रोक (आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छोड़कर) हट जाएगी।
  • दिल्ली में आने वाली या वहां चलने वाली इंटर-स्टेट डीजल बसों पर प्रतिबंध हट जाएगी।
  • छोटे बच्चों को जहरीली हवा से बचाने के लिए 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद कर पढ़ाई को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया गया था। अब स्कूल दोबारा से खुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शाहदरा में बड़ा हादसा... मकान की छत गिरने से 2 की मौत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 November 2026 at 18:09 IST