अपडेटेड 25 July 2024 at 14:09 IST

बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन...अब से AAP दफ्तर का यही नया पता, केंद्र ने किया अलॉट

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है।

Follow :  
×

Share


Delhi CM Arvind Kejriwal | Image: X@ArvindKejriwal

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पंडित रविशंकर शुक्ल लेन में स्थित बंगला नंबर एक आप का नया कार्यालय है।

एक सूत्र ने कहा, ''उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद पार्टी को पंडित रविशंकर शुक्ला लेन में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है।'' आप का कार्यालय पहले राउज एवेन्यू में स्थित था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर आप को मान्यता देते हुए उसे कार्यालय के लिए स्थान आवंटित करने का निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार तक का समय दिया था।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 July 2024 at 14:09 IST