दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब तक 4-5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

 
Follow :

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद अब तक 8 लोगों को GTB अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें एक तीन साल का बच्चा, एक महिला और छह पुरुष शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हादसे के कारणों की जांच

इमारत किस वजह से ढही, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाना है।

October 7, 2026
October 7, 2026

दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची 

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम मलबे को तेजी से हटाने में जुटी हुई है, ताकि यदि अंदर कोई व्यक्ति फंसा हो तो उसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। घटना के बाद सीमापुरी गोल चक्कर और DLF भोपुरा सहित आसपास की मुख्य सड़कों पर भारी ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मार्ग बाधित होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

October 7, 2026
October 7, 2026
October 7, 2026

ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित इलाकों की ओर जाने से बचने का अनुरोध किया है। बचाव वाहनों और एंबुलेंस के सुगम आवागमन के लिए घटना स्थल के पास गाड़ी खड़ी न करने, रुकने या बेवजह भीड़ न लगाने की सख्त सलाह दी गई है।

दिल्ली में खतरनाक इमारत हादसा, MCD सर्वे पर सवाल

जिला मजिस्ट्रेट ने स्वीकार किया है कि MCD द्वारा किए गए सर्वे में भारी चूक हुई है। सर्वे में क्षेत्र की सभी इमारतों को 'सुरक्षित' घोषित किया गया था, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। पूरे इलाके में बनी इमारतें जर्जर और बेहद खतरनाक स्थिति में हैं, जिन्हें तुरंत ध्वस्त कर नए सिरे से बनाए जाने की सख्त जरूरत है।

सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरी, कई घायल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे से 8 लोगों को सुरक्षित निकालकर GTB अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक तीन साल का बच्चा, एक महिला और छह पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं ताकि समय रहते बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

October 7, 2026

ये भी पढ़ें - Shukra Uday 2026: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में चमकेगा शुक्र का तारा, 8 राशियां होंगी मालामाल; शुरू होगा राजयोग

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 7 October 2026 at 16:30 IST