अपडेटेड 24 March 2026 at 12:24 IST
BREAKING: 'स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में PM मोदी का भी नाम
दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में PM मोदी का भी नाम है।
दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा के आधिकारिक मेल आईडी पर मिला है।
बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है।
दिल्ली असेंबली में बम की धमकी
दिल्ली असेंबली में बम की धमकी वाले मेल के बाद स्निफर डॉग स्क्वाड वहां पहुंचा। मेल में धमकी दी गई थी कि असेंबली बिल्डिंग के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी उड़ा दिया जाएगा। फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीम में विधानसभा पहुंच गई है। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
सब कुछ सुरक्षित है-अनिल गोयल
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम की धमकी वाला मेल मिलने पर भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा, "यह एक धोखा था। सब कुछ सुरक्षित है, हम मीटिंग के लिए जा रहे हैं..."
जांच में अब तक कुछ नहीं मिला
धमकी भरे ईमले पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा और उत्तरी जिले की BDTs द्वारा विधानसभा की जांच (AS check) की गई है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आवश्यक पुलिस इंतजाम कर दिए गए हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 10:50 IST