अपडेटेड 2 January 2025 at 20:16 IST

BREAKING: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के बीच नोएडा से बड़ी खबर, 8वीं तक के स्कूल 2 जनवरी से अगले आदेश तक बंद

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

Follow :  
×

Share


Noida School Closed | Image: PTI

BREAKING: एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पूरा उत्तर भारत ठंड का प्रकोप झोल रहा है। ठंड के सितम को देखते हुए राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।  

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 2 जनवरी से अगले आदेशों तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी बोर्ड के स्कूलों को 8वीं कक्षा तक अवकाश करने के आदेश दिए गए हैं। 

कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल का दूसरा दिन भी काफी ठंड रहने वाला है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।  आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा, शीतलहर, ठंड के बीच यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इतना ही नहीं अब दिल्लीवालों को घना कोहरा भी परेशान करने लगा है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों को रजाई और गर्म कपड़ों के साथ आने वाले ठंडे दिनों को तैयार हो जाना चाहिए।

पहाड़ों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम जा रहे हैं। वहीं, आईएमडी का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां जमकर बर्फबारी होने के साथ-साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक साधान रहने की जरूर है। जहां पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए बर्फबारी आफत बनी हुई है वहीं सैलानियों के लिए बर्फ की सफेद चादर उत्साह का केंद्र बनी हुई है। लिहाजा पर्यटक इन दिनों भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

शीतलहर-घने कोहरे का कहर

आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर, बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है। जिससे लोगों को कंपकंपी छूट सकती है। इसके अलावा उत्तराखं जैसे राज्य में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Sambhal: 'जामा मस्जिद के अंदर दो वट वृक्ष और कुआं...', क्या-क्या मिला?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 2 January 2025 at 20:02 IST