Ayushman Yojana: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, कल से लागू होगी आयुष्मान योजना, जानिए किनका बनेगा कार्ड?

दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद शनिवार से राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू होने जा रही है।

 
Follow :
लागू होगी आयुष्मान योजना | Image: x

Ayushman Yojana: दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद शनिवार से राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू होने जा रही है। पहले चरण में अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारकों को योजना का लाभ मिलेगा और करीब एक लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच समझौते के तहत इस योजना के तहत राजधानी में पात्र लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 2,144 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले पखवाड़े तक एक लाख से ज्यादा लोगों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

आयुष्मान भारत योजना पहले से देशभर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत दे रही है, अब दिल्ली में भी इसे लागू करने से लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

अंत्योदय अन्न योजना क्या है?

AAY वर्ष 2000 में शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य सबसे गरीब परिवारों को अत्यधिक रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। इसे सबसे पहले राजस्थान में लागू किया गया था। इस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के सबसे गरीब परिवारों की पहचान करने के बाद सरकार उन्हें अत्यधिक रियायती दरों पर 35 किलोग्राम तक चावल और गेहूं खरीदने की अनुमति देती है। चावल के लिए 3 रुपये प्रति किलोग्राम और गेहूं के लिए 2 रुपये प्रति किलोग्राम लिए जाते हैं।

दिल्ली में लागू नहीं की गई थी आयुष्मान भारत योजना

बता दें नेशनल हेल्थ मिशन 2017 की सिफारिश के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना को राष्ट्रीय राजधानी में लागू नहीं किया गया था। इस योजना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, Integrated Diagnostic Facilities, पीएमजेएवाई और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शामिल हैं। 26 साल से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें  : Waqf Bill: राज्यसभा में वोटिंग के बाद क्या बोले विपक्ष के नेता ?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 11:26 IST