अपडेटेड 21 March 2024 at 23:42 IST
गिरफ्तारी के बाद सिमट गए अरविंद केजरीवाल के कानूनी विकल्प, जानें अब क्या हैं अधिकार
Arvind Kejriwal Arrested: गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल के कानूनी विकल्प बदल गए हैं। अब केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दे सकते हैं।
Delhi Excise Policy Case : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीएम आवास पर 4 घंटे 6 मिनट तक तलाशी के बाद ED की टीम केजरीवाल को उनके घर से लेकर निकली। शुक्रवार को दिल्ली सीएम को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कथित घोटाले में गिरफ्तार होने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16वें शख्स हैं।
गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल के कानूनी विकल्प बदल गए हैं। अब केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दे सकते हैं। गिरफ्तारी के बाद एक विकल्प उनके पास यह भी है कि उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाए, लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आती है। ऐसे में दिल्ली सीएम के पास पहला कानूनी राहत का विकल्प जमानत की अर्जी लगाना होगा। जमानत के लिए उन्हें पहले निचली अदालत का रुख करना होगा।
केजरीवाल के पास दूसरा विकल्प
अरविंद केजरीवाल के एक विकल्प ये है कि वो गिरफ्तारी को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में सीधा चुनौती दें। AAP फिलहाल इसी विकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इन विकल्प को इससे पहले संजय सिंह ने आजमाया है। उनकी जमानत अर्जी निचली अदालत और HC से खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत में पेंडिंग है। शराब नीति घोटाले मामले में ED अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें अब अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।
- विजय नायर
- अभिषेक बोइनपल्ली
- समीर महेंद्रू
- पी सरथ चंद्रा
- बिनोय बाबू
- अमित अरोड़ा
- गौतम मल्होत्रा
- राघव मंगुटा
- राजेश जोशी
- अमन ढाल
- अरूण पिल्लई
- मनीष सिसोदिया
- दिनेश अरोड़ा
- संजय सिंह
- के. कविता
केजरीवाल को मिले 9 समन
अरविंद केजरीवाल को ED इस मामले में लंबे समय से समन भेज रही थी, लेकिन दिल्ली सीएम सहयोग नहीं कर रहे थे। ED अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 9 समन भेजे चुकी है, लेकिन केजरीवाल कभी ED के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने हमेशा किसी ना किसी बहाने से अपनी पेशी को टाल दिया। जब ED ने केजरीवाल को 9वां समन दिया, तो वह इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट जा पहुंचे थे। उन्होंने शर्त रखी कि अगर वो पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी ना किया जाए। हालांकि, हाईकोर्ट ने केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया। अब गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 23:42 IST