अपडेटेड 13 February 2026 at 12:43 IST

AI Summit 2026: दिल्ली में 5 दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, VVIP मूवमेंट के चलते कई सड़कें बंद; इन रास्तों पर जाने से बचें, वैकल्पिक रूट अभी देखें

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16-20 फरवरी तक चलने वाले AI समिट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल प्लान लागू किया है। भारत मंडपम के आसपास डायवर्जन किया गया है। दिल्ली में जो रास्तें समिट को लेकर प्रभावित होंगे उनके बारे में जानकारी दी गई है। पढ़ें कौन से रास्तों से बचना है और किन रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा?

Follow :  
×

Share


दिल्ली में AI समिट के चलते सख्त ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा | Image: ANI

India AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक होने वाले 'AI समिट' के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली में कुछ जगहों पर स्पेशल ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित होने जा रहे इस बड़े वैश्विक समिट में VVIP मूवमेंट के कारण कई सड़कों पर डायवर्जन और पाबंदियां रहेंगी।

ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि, भारत मंडपम के 5 किलोमीटर दायरे में आने वाले 34 स्कूल इस प्लान से प्रभावित होंगे। इनमें से 10 स्कूल बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं, जहां करीब 2,943 छात्र परीक्षा देंगे। बाकी 24 स्कूलों के आसपास भी ट्रैफिक में रुकावट आ सकती है। ऐसे में शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी हर स्कूल में तैनात किए जाएंगे।  ताकि छात्र वक्त पर स्कूल पहुंच पाए।

PM और गूगल CEO समेत कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल 

शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर स्कूलों से सहयोग मांगा है। कुछ स्कूलों ने सावधानी के तौर पर ऑनलाइन करने पर विचार भी किया है। ध्यान रहे इस दौरान दिल्ली के सभी स्कूल और कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे, बस यात्रा को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल CEO सुंदर पिचाई, ओपन AI के सैम ऑल्टमैन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस समिट के लिए अब तक लाखों रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं 10,000 विदेशी डेलीगेट्स भी इसमें आएंगे। यह समिट भारत में AI के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।  

इन रास्तों पर जाने से बचें

'AI समिट' के चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट पर पाबंदियां लगाई हैं। जिससे कई सड़के प्रभावित होंगे। अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोज शाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमाल अतातुर्क मार्ग, APJ अब्दुल कलाम रोड, C-हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस से मोती बाग फ्लाईओवर), सिकंदर रोड, मथुरा रोड (चिड़ियाघर से तिलक मार्ग तक), सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग, राजेश पायलट मार्ग वाले रास्ते प्रभावित रह सकते हैं, ऐसे में इन रास्तों से बचने की सलाह दी जाती है।

किन रास्तों को करें इस्तेमाल

  • ऑप्शन के तौर पर ऊपर लिखे रास्तों को छोड़ कर आप इन बाकी रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • मथुरा रोड के लिए: सराय काले खां-आश्रम से रिंग रोड या लाला लाजपत राय मार्ग।
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग के लिए: आर्कबिशप मार्केरियस मार्ग या महर्षि रमन मार्ग।
  • भैरों मार्ग के लिए: रिंग रोड (ITO-आश्रम सेक्शन) या प्रगति मैदान टनल।
  • राजेश पायलट मार्ग के लिए: सफदरजंग मार्ग या अरबिंदो मार्ग।

सुझाए गए रूट में कुछ और रास्ते भी शामिल है जैसे- मोतीलाल नेहरू मार्ग, दारा शिकोह मार्ग, तालकटोरा रोड, सैन मार्टिन मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, लोधी रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मान सिंह रोड। इन रास्तों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

AI समिट को लेकर खास तैयारी

AI समिट के दौरान दिल्ली में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें 5,000 ट्रैफिक पुलिस शामिल है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर रीयल-टाइम अपडेट देगी।
विदेशी डेलीगेट्स कई लग्जरी होटलों में ठहरेंगे, जैसे द ओबेरॉय, ताज महल, ITC मौर्या, द लीला। ऐसे में इनके आसपास भी ट्रैफिक बढ़ सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच पहले से ही अपनी यात्रा की प्लानिंग रखें और बताए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें। जिससे आपका समय खराब नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के समर्थन में भारत खड़ा...PM मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 12:43 IST