एक और खुदकुशी, अब ग्रेटर नोएडा में हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर शख्स ने दी जान, डिप्रेशन और कर्ज की आशंका

ग्रेटर नोएडा कि ACE DIVINO सोसाइटी में शुक्रवार को एक युवक ने खुदकुशी कर ली। शख्स ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

 
Follow :
हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर शख्स ने दी जान | Image: Republic

नोएडा के सुपरनोवा सोसाइटी की 42वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन ने अपनी जान दे दी थी। अभी यह मामला पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब ग्रेटर नोएडा से आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा कि ACE DIVINO सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 34 साल के अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि अनिल पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन और मानसिक तनाव में थे। बीते कई घटनाओं से साफ है कि नोएडा की व्यस्त जिंदगी में मानसिक तनाव आत्महत्या की बड़ी वजह बन रही है।

तेज आवाज सुनकर दौड़ा गार्ड

शुक्रवार सुबह जब उनके रिश्तेदार सोसाइटी के नीचे टहलने निकले थे, तभी घटना हुई। तेज आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड्स मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। अनिल को लहूलुहान अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

रिश्तेदार के घर पर था मृतक

अनिल कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वे अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ नोएडा सेक्टर-121 में रहते थे। मानसिक तनाव को देखते हुए रिश्तेदार उन्हें संभालने के लिए अपने पास ले आए थे। अनिल अपने फूफा के घर पर था। परिवार को उम्मीद थी कि माहौल बदलने से उनकी स्थिति सुधरेगी। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। अनिल अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर चुका था।

डिप्रेशन और कर्ज का मामला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच कर रही है कि अनिल किस वजह से इतने गहरे तनाव में थे-क्या कोई वित्तीय समस्या थी, पारिवारिक जिम्मेदारियां थीं या नौकरी से जुड़ा तनाव। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर नाना पाटेकर, पुलिस ने दर्ज किया UD केस

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 October 2026 at 11:45 IST