अपडेटेड 1 December 2024 at 21:29 IST

Delhi: अरविंद केजरीवाल पर जिसने किया हमला, उससे मिला एक ग्लास और 500ML की बोतल

Delhi News:अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने अशोक कुमार झा नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उससे जॉइंट पूछताछ की जा रही है।

Follow :  
×

Share


Attack on Arvind Kejriwal | Image: X

Delhi News: साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में शनिवार (30 नवंबर) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया। हमलावर ने अरविंद केजरीवाल पर कोई तरल पदार्थ फेंका था। पुलिस ने तरल पदार्थ को पानी बताया है और आरोपी को हिरासत में लिया।

अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने अशोक कुमार झा नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उससे जॉइंट पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अशोक कुमार झा के पास से एक ग्लास और 500ML की बोतल बरामद की है। जिसमें एक तिहाई पानी भरा हुआ था। इसके अलावा, अशोक कुमार झा के खिलाफ BNS की धारा 126/169 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हमलावर के मंसूबों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

'35 दिन में तीसरा हमला'

अरविंद केजरीवाल पर 30 नवंबर को मालवीय नगर में उनकी पदयात्रा के दौरान हमला हुआ था। हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मुझ पर फेंका गया तरल पदार्थ नुकसादायक नहीं था, लेकिन यह खतरनाक हो सकता था। पिछले 35 दिन में मुझ पर हुआ यह तीसरा हमला है। केजरीवाल ने दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय BJP ने मुझ पर हमला कराया और मेरे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

फरवरी में होंगे विधानसभा चुनाव

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी ने पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बेईमानी का सहारा ले रही है, क्योंकि उसे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार शिकस्त मिलने का डर सता रहा है। फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल मालवीय नगर के सावित्री नगर में एक रैली करने पहुंचे थे। उसी दौरान ये हमला हुआ। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। इसलिए AAP ने ये भी आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में दिल्ली की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

ये भी पढ़ें: इमरान मसूद की मोदी सरकार से अपील, कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा जुल्म, सरकार उठाए कदम

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 December 2024 at 21:22 IST