खेलने के बाद क्लास में आई, झुकी और फिर गिर पड़ी...दिल्‍ली में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक‍; स्‍कूल में ही मौत; VIDEO देख कांप जाएंगे

दिल्ली के मयूर विहार स्कूल में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल में 9 साल की एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्ची क्लास में आती है और थोड़ी देर खड़ने रहने के बाद जमीन पर गिर जाती है।

 
Follow :
स्पोर्ट्स पीरियड खेलने के बाद क्लास में आई, झुकी और फिर गिर पड़ी...दिल्‍ली में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक‍; स्‍कूल में ही मौत; VIDEO देख कांप जाएंगे | Image: Video Grab

दिल्ली के मयूर विहार स्कूल में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल में 9 साल की एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्ची क्लास में आती है और थोड़ी देर खड़ने रहने के बाद जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को हार्ट अटैक आया था।

पुलिस ने क्या बताया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज सुबह लगभग 09:52 बजे पीसीआर को एक कॉल मिला जिसमें बताया गया कि माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

November 4, 2026

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। महज 9 साल की उम्र में बच्ची की अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्कूल में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जिससे बच्ची की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें- हुक्का बार में अमीर लड़कों को हुस्‍न के जाल में फंसाती, फ्लैट पर लाकर करती थी टॉर्चर... मॉडल श्रद्धा दुबे के काले करतूतों का हुआ खुलासा
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 November 2026 at 14:54 IST