अपडेटेड 20 March 2026 at 23:41 IST
दिल्ली-NCR में मौसम ने लिया चौंकाने वाला यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान, जानें अपने शहर का हाल-VIDEO
Weather Update: मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच गुरुवार की रात को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे कई जगहों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई और यातायात प्रभावित हुआ।
Delhi NCR Weather: मार्च में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गुरुवार की रात मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। एक तरफ मार्च में गर्मी का पारा बढ़ता है, तो दूसरी तरफ बारिश होने लगती है और देखते ही देखते दिल्ली-NCR का पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट जाता है।
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गुरुवार की रात घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने दिसंबर-जनवरी जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। घने कोहरे की वजह से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच IMD ने कई इलाकों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
नोएडा में छाया घना कोहरा
गुरुवार, 20 मार्च को दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक बारिश और तूफान का कहर जारी है। इस बीच गुरुवार की आधी रात के करीब नोएडा और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखा गया, जिसके चलते पारा और भी अधिक गिर गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा इलाके में भी घना कोहरा देखा गया, जिसके चलते दृश्यता बहुत कम नजर आई।
दिल्ली-NCR का तापमान गिरा
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच सर्दी की एंट्री हो गई है। पिछले 3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट भी घोषित किया है। फिलहाल 21 मार्च तक न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
हिमाचल-उत्तराखंड में मौसम का हाल
IMD के मुताबिक उत्तराखंड में 21 मार्च को भी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत जैसे शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। बारिश के चलते इन शहरों में तापमान भी गिर सकता है।
बिहार से लेकर हरियाणा राज्यों का मौसम
हरियाणा और पंजाब में 21 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान भी पहुंच सकता है। वहीं, बिहार में मौसम का रुख नर्म है और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके अलावा, राजस्थान के कई शहरों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 23:36 IST