दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भारी, 70-90 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं... आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओले गिरने का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर मौसम करवट बदलने वाला है। अगले कुछ घंटों के लिए तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच 70-90 की स्पीड से हवाएं चलाने की संभावना जताई गई है।
- भारत
- 2 min read
Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही मौमस विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसको देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR और उसके आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटे में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। इस बीच IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर 70-90 किमी की रफ्तार से हवाएं चलाने का भी अलर्ट जारी किया है।
मोबाईल अलर्ट ने टेंशन बढ़ाया
करीब रात करीब 9 बजे स्मार्टफोन्स पर सरकार ने भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर 'बेहद गंभीर' चेतावनी जारी की है, जिसके बाद लोगों में टेंशन देखा गया। चेतावनी जारी करते हुए कहा गया कि अगले 3 घंटों में आपके जनपद के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान (हवा की रफ्तार 70-90 किमी/प्रति घंटा से 100 किमी/प्रति तक) के साथ बिजली कड़कने, माध्यम से भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है।'
मानसून की स्थिति क्या है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 11 जून, 2026 को कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु और पुडुचेरी के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
आगे भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 21:39 IST