अपडेटेड 20 June 2024 at 15:36 IST

श्मशान में वेटिंग, 1 दिन में 142 शवों का अंतिम संस्‍कार...दिल्ली की गर्मी तोड़ेगी कोरोना का रिकॉर्ड?

दिल्ली में गर्मी जानलेवा हो गई है। बुधवार रात को दिल्ली के निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए।

Follow :  
×

Share


Nigam Bodh Ghat | Image: PTI

दिल्लीवासी इन दिनों जानलेवा गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी और लू से बूरा हाल है। हीटवेव का कहर कैसा है इस बात का अंदाजा एक आंकड़े से लगाया जा सकता है। बुधवार रात को दिल्ली के निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। स्थिति ऐसी थी कि श्मशान में भी लंबी वेटिंग थी।

दिल्ली में गर्मी अब कातिल बन गई है। हीटवेव और गर्मी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। मरने वालों का आंकड़ा देख कोरोना काल की याद दिला रही है। गर्मी से कितनी मौतें हो रही है इसका अंदाजा श्मसान घाट में लंबी कतारों से लगाया जा सकता है।

निगम बोध घाट पर कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार

भीषण गर्मी के कहर के बीच बुधवार को निगम बोध घाट में कोरोना के बाद ज्यादा दाह संस्कार हुए। जानकारी के मुताबिक,दिल्ली के निगम बोध घाट मे बुधवार,19 जून की रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। इससे पहले कोरोना के समय 22 अप्रैल 2021 को एक दिन में 253 शवों का दाह संस्कार किया गया था।

निगम बोध घाट दाह संस्कार के रिकॉर्ड

एक आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली के निगम बोध घाट पर इस साल जून महीने में अभी तक 1105 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। इससे पहले साल 2022 में जून में 1570 शवों के दाह संस्कार का रिकॉर्ड है। हालांकि,अभी जून का महीना खत्म होने में 10 दिन का समय है। ऐसे में पुराने रिकार्ड टूटने की संभावना है। पुराने आंकड़ों के अनुसार, जून 2021 में 1210, जून 2022 में 1570 और जून 2023 में 1319 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था

निगम बोध घाट पर हुए दाह संस्कार का पिछले एक हफ्ते का डाटा

14 जून - 43
15 जून- 53
16 जून -70
17 जून- 54
18 जून- 97
19 जून- 146 (रात 12 बजे तक)

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब से शोक में डूबा तमिलनाडु, 25 लोगों की मौत, DM-SP पर एक्शन
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 11:05 IST