Delhi Pollution: दिवाली के दिन दिल्ली-NCR में सांसों पर बढ़ा संकट; गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI, कई इलाकों में आंकड़ा 500 के करीब
Delhi Pollution: Delhi-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार यानी दिवाली के दिन कई इलाकों में AQI लगभग 500 के करीब पहुंच चुका है।
- भारत
- 2 min read
Delhi Pollution: रविवार, (8 नवंबर) को एक तरफ पूरा देश दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा है, तो दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने अपना खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर उस समय 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया, जिसके चलते कई इलाके गैस चैंबर बन गए हैं।
रविवार यानी दिवाली के दिन सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 7:30 बजे पूरे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के करीब रिकॉर्ड किया गया, जिसे 'वेरी पुअर' कैटेगरी में रखा गया है। इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 398, तो आनंद विहार के आसपास के इलाके में AQI 328 दर्ज किया, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।
इंडिया गेट के आसपास AQI 400 के करीब
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में दर्ज की गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 398 दर्ज किया गया। आनंद विहार के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 328 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।
AIIMS के आसपास AQI 421
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 421 है, जिसे 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में रखा गया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 8 November 2026 at 07:40 IST