Delhi Pollution: दिवाली से 2 दिन पहले दिल्ली-NCR में सांसों का 'आफतकाल', कई इलाकों में AQI पहुंचा 450 के पार

Delhi Pollution: दिवाली से पहले ही Delhi-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह रोहिणी में 474, तो पंजाबी बाग में 465 AQI दर्ज किया गया।

 
Follow :
दिल्ली-NCR में सांसों का 'आफतकाल', कई इलाकों में AQI पहुंचा 450 के पार | Image: X

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदूषण का स्तर उस समय 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया, जब दो बाद दिवाली का त्योहार है। कई इलाकों में हवा जहरीली (गंभीर श्रेणी में) हो गई है और गैस चैंबर बन गए हैं।

शुक्रवार, (6 नवंबर) सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 8 बजे पूरे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 389 रिकॉर्ड किया गया, जिसे 'वेरी पुअर' कैटेगरी में रखा गया है। रोहिणी में 474, तो पंजाबी बाग में 465 AQI दर्ज किया गया, जो 'वेरी पुअर' कैटेगरी में रखा गया है।

रोहिणी में AQI सबसे अधिक स्तर पर पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में दर्ज की गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार IIT दिल्ली और रोहिणी दोनों में AQI 474 दर्ज किया गया। इसके बाद पंजाबी बाग में 465, आरके. पुरम में 443, ITO में 422, फिरोज शाह रोड में 420 और इंडिया गेट में 403 दर्ज किया गया।

November 6, 2026

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI की स्थिति

  • रोहिणी: 473 AQI
  • IIT दिल्ली: 473 AQI
  • पंजाबी बाग: 464 AQI
  • आरके. पुरम: 441 AQI
  • आईटीओ: 420 AQI

आनंद विहार और अक्षरधाम के आसपास भी प्रदूषण की मार

CPCB के अनुसार आनंद विहार और अक्षरधाम के आस-पास के इलाके में AQI 359 रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर यह 385 रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में AQI 393 और चांदनी चौक में 391 तक पहुंच गया।

November 6, 2026

राजधानी में GRAP-II लागू

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में GRAP-II लागू है। नगर निगम के अधिकारी इंडिया गेट पर लागू स्टेज-II ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-II) के अनुसार पानी छिड़कने का काम करने के लिए ट्रक पर लगे वॉटर स्प्रिंकलर लगाते हैं। वहीं, इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने दिल्ली में सुबह का टेम्परेचर 17.8°C बताया । आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। IMD का अनुमान है कि अगले चार दिनों में हल्का कोहरा रहेगा, जो 10-11 नवंबर को सुबह-सुबह कोहरा या धुंध में बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियां
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 November 2026 at 09:41 IST