दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंपा देने वाला हादसा, CNG लीक से कार में लगी आग, वैष्‍णो देवी दर्शन कर लौट रहे 5 लोग जिंदा जले; कंकाल भी नहीं मिला

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद गाड़ी में से केवल हड्डियां मिलीं हैं।

Follow :  
×

Share


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंपा देने वाला हादसा, CNG लीक से कार में लगी आग, वैष्‍णो देवी दर्शन कर लौट रहे 5 लोग जिंदा जले; कंकाल भी नहीं मिला | Image: AI

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद गाड़ी में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। हादसा अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार में CNG लीक करने से आग लगी थी। आग इतनी भयंकर थी कि अंदर बैठे लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। वे वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। हादसे के वक्त ड्राइवर ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।  मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं।

हादसे के वक्‍त नींद में थे सभी लोग

पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। ये सभी लोग किराए की टैक्सी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब कार अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास पहुंची, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य नींद में थे। आग इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने या कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

शव पूरी तरह जलकर हुए राख

आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांचों लोगों के शव पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों के अवशेष तक मुश्किल से मिल पाए हैं। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए कराई जाएगी। मौके पर मेडिकल टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को लगाया गया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बचाया नहीं जा सका। अलवर एसपी सुधीर चौधरी, डीएसपी कैलाश जिंदल सहित कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

इसे भी पढें- UP: केक लगाने के विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, योगी की पुलिस ने बर्थ डे बॉय जीतू सैनी को एनकाउंटर में मार गिराया; 50 हजार का था इनाम
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 April 2026 at 08:33 IST