अपडेटेड 26 March 2024 at 14:45 IST

Delhi Metro का वीडियो फिर वायरल, 'अंग लगा दे रे...' गाने पर 2 लड़कियों का होली वाला अश्लील डांस

दिल्ली मेट्रो एक बार फिर वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इस बार वायरल वीडियो में Metro में दो लड़कियां होली खेलने के बहाने अश्लील हरकत करते नजर आ रही है।

Follow :  
×

Share


Delhi Metro Viral Video | Image: Social Media

आज कल के युवाओं को वायरल होने का क्रेज ऐसा है कि वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। REEL के चक्कर में कोई अपनी जान खतरे में डाल देता है तो कोई भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी अश्लील हरकत करने से नहीं घबराता है। DELHI METRO तो रील बाजों का अड्डा बनता जा रहा है। होली से ठीक पहले दिल्ली मेट्रो से फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो के अंदर होली खेलते और अश्लील हरकत करते नजर आ रही है।


दिल्ली मेट्रो एक बार फिर वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं और लोग इसे लेकर तरह-तरह के सवाल भी खड़े कर रहे हैं। इस बार वायरल वीडियो में दो लड़कियां के ऊपर होली का रंग चढ़ा है और ये मेट्रो के अंदर ही फर्श पर बैठकर होली खेलते दिख रही है। वीडियो में दोनों लड़कियां होली खेलने के बहाने अश्लील हरकत करते नजर आ रही है।

दो लड़कियां का दिल्ली मेट्रो में डर्टी डांस

वायरल वीडियो में दो लड़कियां सफेद साड़ी और सूट में होली खेलती नजर आ रही है। दोनों मेट्रो में फर्श पर बैठ गई है और फर्श पर ही एक कपड़े के ऊपर ढेर सारा गुलाल रखा है। दोनों एक दूसरे को अभद्र तरीके से गुलाल लगा रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे,मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे... गाना चल रहा है। वीडियो में मेट्रो के अंदर भारी भीड़ भी नजर आ रही है। मगर दोनों भीड़ से बेपरवाह अश्लील हरकत करने से कतरा नहीं रही है।

 45 सेंकेड को वीडियों में अश्लील हरकत

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर कई यूजर ने 45 सेंकेड के इस वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का ही है Republic Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है। मगर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। मेट्रो में सफर करने वाले लोग DMRC से एक्शन लेने की बात कर रहे हैं।

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेट्रो में लड़कियों का पोल डांस, मारपीट, ओरल सेक्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इस तरह के वीडियो से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले दूसरे यात्री शर्मशार होते हैं। मेट्रो में बच्चे, बुजुर्ग  सभी सफर करते हैं। मगर रातों-रात फेमस होने और अपने व्यूज बढ़ाने के लिए रीलबाज भरी भीड़ में अश्लील हरकत करने से बाज नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें: कत्ल से पहले साजिद ने सैलून में किया ये काम, बदायूं कांड में बड़ा खुलासा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 13:56 IST