अपडेटेड 24 August 2025 at 07:22 IST
रफ्तार का कहर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार ने मारी जोरदार टक्कर, कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरा-VIDEO
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मी कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। एक्सिडेंट का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार शनिवार को हादसे का शिकार हो गए। विपिन को एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपिन हवा में कई फीट उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल पुलिस को आनन-फानन में तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का वीडियो सामने आया है जो काफी भयावह है।
हवा में उछलकर जमीन पर गिरे पुलिसकर्मी
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि विपिन कुमार सड़क के किनारे खड़े हैं। तभी एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार, जिसकी स्पीड करीब 130 किमी होगी,हल्का-सा टर्न लेती है और सीधे पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही पुलिसकर्मी को उछलते हुए देखा जा सकता है। वो कई फीट हवा में उछकर जमीर पर गिर पड़े। वहीं, चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिसकर्मी की हालत गंभीर
एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन को तुरंत मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनके दोनों पैर टूट गए हैं और शरीर में गंभीर चोट हैं। उनके करीब 32 टांके लगे हैं। CCTV फुटेज में समय 22 अगस्त, समय शाम 6:18 बजे का दिख रहा है।
आरोपी कार चालक गिरफ्तार
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजयनगर थाना पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक साथी को भी हिरासत में ले लिया। दोनों गाजियाबाद के बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 07:20 IST