अपडेटेड 14 March 2024 at 10:19 IST
Delhi Fire: शाहदरा इलाके में एक मकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके मे एक घर में भीषण आ लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके मे एक घर में भीषण आ लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंच गई। आग पर काबू की कोशिश जारी है। आग से जान-माल के नुकसान की अभी जानकारी सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
शाहदरा इलाके मे एक घर में आ लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। आग लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।
घटना के संबंध में DSP शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा, हमें सुबह लगभग 5:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मौके पर हमारी टीम, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं। आग बुझाई गई और 9 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 07:43 IST