अपडेटेड 1 June 2024 at 08:25 IST

Fire BREAKING: कश्मीरी गेट मेट्रो के पुलिस स्टेशन में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो के पुलिस स्टेशन में आग लग गई। आग लगने से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

Follow :  
×

Share


कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर लगी आग | Image: Screen Grab

दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो के पुलिस स्टेशन में आग लगने की खबर से अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तसल्ली की खबर ये है कि इस घटना में किसी के भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 

रात करीब 12 बजकर 44 मिनट के आसपास दमकल विभाग को आग की जानकारी मिली। इसके बाद लगभग 1 दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस स्टेशन के DO रूम में आग लगी थी जिसके कारण कुछ दस्तावेज जलकर राख हो गए। जो दस्तावेज जल गए हैं पुलिस उन सब रिकॉर्ड्स को चेक कर रही है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 06:44 IST