अपडेटेड 17 February 2024 at 12:20 IST
Breaking News : दिल्ली में JLN स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, पंडाल गिरने से कई लोग नीचे दबे
दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि स्टेडियम के बाहर लगा एक बड़ा पंडाल गिर गया है, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए हैं।
Delhi News : राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हुआ है। खबर सामने आई है कि जेएलएन स्टेडियम के बाहर लगा एक बड़ा पंडाल गिर गया है, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए हैं। बताया जा रहा है कि स्टेडियम के गेट नंबर दो पर ये बड़ा पंडाल बना हुआ था, जो शनिवार को अचानक से गिर गया। अभी मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है।
पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहना है, 'यह घटना तब हुई जब मजदूर लंच कर रहे थे। कोई भारी प्रभाव नहीं पड़ा है।'
दिल्ली पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी पंडाल गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 17 February 2024 at 11:58 IST