अपडेटेड 15 July 2023 at 09:22 IST

सेना दिन-रात जुटी मिशन पर, ITO बैराज का एक गेट खोला, दिल्ली से पानी निकालने के लिए कितना जरूरी

Delhi Flood: 5 दिनों से दिल्ली में हाहाकार है। इस बीच बड़ी लापरवाही ये देखने को मिली है कि बाढ़ के बावजूद ITO बैराज के 5 गेट जाम होने के चलते खुल नहीं सके। अब इन्हें खोलने के लिए सेना बुलानी पड़ी है।

Follow :  
×

Share


Delhi ITO Barrage | Image: self

Delhi Flood: पिछले 5 दिनों से दिल्ली में हाहाकार है। राजधानी के ITO, लालकिला, राजघाट, जमना बाजार और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई इलाके जलमग्न हैं। इसके अलावा कुछ और इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। दिल्ली में बाढ़ की स्थिती से निपटने के लिए देर रात सेना भी उतारनी पड़ी, वो इसलिए कि ITO बैराज के गेट जाम हो गए थे। सेना की मदद से ITO बैराज के गेट को खुला गया और इसका असर ये रहा है कि अब दिल्ली में एक मीटर यमुना नदी का जलस्तर घट गया है।

खबर में आगे पढ़ें:-

  • ITO बैराज के जाम एक गेट को खोला गया
  • सेना की टुकड़ी ने गेट खोलने के लिए मोर्चा संभाला
  • अभी भी बैराज के कुछ गेट जाम पड़े हैं

ITO बैराज के 5 गेट जाम

यमुना नदी इस समय उफान पर है। करीब 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208 मीटर से ऊपर तक पहुंच गया। इन भयंकर हालातों में ITO बैराज के 5 गेट जाम हो गए, जो प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों पर बड़े सवाल खड़े करते हैं, क्योंकि बाढ़ की संभावनाएं पहले ही जताई जा चुकी थीं।

बावजूद इसके ITO बैराज के गेट जाम पड़े हैं। शायद इसी का नतीजा है कि पूरी दिल्ली पानी पानी हो गई है।

Delhi Flood

गेट खोलने के लिए बुलानी पड़ी सेना

दिल्ली के कई इलाके पानी में डूब चुके हैं। कई मुख्य सड़कें बंद हो चुकी हैं, क्योंकि वो अब सड़क नहीं तालाब बन चुकी हैं। गंभीर हालातों में तब जाकर प्रशासन की नींद खुली और देखा कि ITO बैराज के गेट बंद पड़े हैं। इसके बाद गेट खोलने का काम शुरू किया तो सफलता हासिल नहीं हो सकी। आखिर में सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है।

यह भी पढे़ं: Delhi की कहानी, 10 दिनों में हुई पानी-पानी, तस्वीरों में देखें यमुना के कहर से कैसे डूबी राजधानी

45 जवानों ने मोर्चा संभाला

यमुना के पानी से त्राहिमाम कर रहे दिल्ली वालों ने भारतीय सेना को देख राहत की सांस ली। सेना ने मोर्चा संभालते ही सबसे पहले ITO के पास खराब ड्रेनेज रेगुलेटर को ठीक करने का काम शुरू किया।

ITO Barrage

दिल्ली के आईटीओ इलाके में आ रहे बाढ़ के पानी से निजात दिलाने के लिए भारतीय सेना के 3 अधिकारियों, 3 जेसीओ और 45 जवानों और इंजीनियर्स ने मोर्चा संभाला। WHO बिल्डिंग के पास नाले के रेगुलेटर में खराबी आने से रिंग तक पानी आ गया था।

अभी सिर्फ एक गेट खुला 

करीब 20 घंटों की बिना रुके मेहनत के बाद ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोला गया है। 5 गेटों में से अभी सिर्फ एक गेट खुला है, 4 गेट अभी भी जाम पड़े हैं, जिन्हें खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

यह भी पढे़ं: यमुना के उफान ने रोकी Delhi Metro की रफ्तार, Yamuna Bank स्टेशन बंद, 4 पुलों पर सिर्फ इतनी स्पीड

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 15 July 2023 at 08:56 IST