अपडेटेड 6 March 2024 at 11:16 IST
दिल्ली आए हैदराबाद के योहान ने किया 'खौफनाक' काम! सही रास्ता नहीं बताने पर रेत दिया युवक का गला
दिल्ली के इंडिया गेट पर हैदराबाद से आए योहान ने सही रास्ता नहीं बताने पर एक युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
Delhi Crime News: दिल्ली के इंडिया गेट से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। दरअसल, हैदराबाद से दिल्ली घूमने आए योहान नाम के शख्स ने जब एक युवक से रास्ता पूछा और उसे सही जवाब नहीं मिला, तो उसने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हैदराबाद के योहान श्रीमल्ला ने इंडिया गेट से जुड़े KG मार्ग पर एक शख्स से पता पूछा। जब उसे जवाब सही नहीं मिला तो उसने वहीं पर नेपाल नाम के युवक पर सड़क किनारे रखे किसी तेज धार वाले हथियार से गले पर वार कर दिया। फिर नेपाल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। नेपाल इंडिया गेट घूमने आने वाले सभी पर्यटकों की तस्वीरें खींचने का काम करता था।
हाल ही में जेल से छूटा था आरोपी
आरोपी योहान बीते 26 फरवरी को ही जेल से बाहर निकला था। हैदराबाद में भी योहान श्रीमल्ला के खिलाफ अटेम्प्ट टू मर्डर का केस दर्ज है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी योहान दिमागी रूप से परेशान है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 March 2024 at 11:16 IST