Delhi Metro: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से कई जगह गिरे पेड़, किन मेट्रो लाइन पर सेवा हुई प्रभावित? DMRC ने दिया अपडेट

दिल्ली-NCR में भारी तूफान और बारिश ने मेट्रो लाइन को भी प्रभावित किया है। DMRC की तरफ से जानकारी साझा की गई है, कि किन लाइनों पर मेट्रो की सेवा बाधित रहेगी।

Follow :  
×

Share


DMRC ने दिल्ली मेट्रो सेवा को लेकर जारी किया अपडेट। | Image: representational

Delhi Metro: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में पहले तेज आंधी तूफान आने के बाद झमझाकर बारिश भी हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। इस बीच सड़कों पर कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं। वहीं कई मेट्रो ट्रैक पर भी पेड़ गिर गए हैं या फिर कुछ अन्य परेशानी आ गई है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल सर्विस की ओर से जानकारी साझा की गई है। 

DMRC ने जानकारी दी है कि रेड, येलो और पिंक लाइन की मेट्रो सेवा बाधित रहेगी। DMRC ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, “अचानक आए तूफान के कारण कुछ स्थानों पर OHE या बाहरी वस्तुओं के मेट्रो ट्रैक पर गिरने से कुछ नुकसान हुआ है। परिणामस्वरूप, शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन स्टेशनों के पास क्रमशः रेड, येलो और पिंक लाइनों पर इन प्रभावित खंडों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं और उन्हें विनियमित किया जा रहा है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इन वस्तुओं को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

येलो लाइन पर शुरू हुई सेवा

डीएमआरसी की ओर से 5 मिनट पहले जानकारी साझा की गई है कि येलो लाइन के मेट्रो ट्रैक को क्लीयर कर दिया गया है। येलो लाइन में दिल्ली मेट्रो की सेवा फिर से शुरू हो गई गई है।

आंधी तूफान ने ली एक शख्स की जान

जानकारी के अनुसार इस भीषण आंधी तूफान में एक शख्स की जान चली गई। दिल्ली पुलिस ने जानकारी साझा की है कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में तूफ़ान के दौरान एक व्यक्ति के सिर पर खंभा गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

दिल्ली मेट्रो सेवा को लेकर ये है ताजा अपडेट

बता दें, DMRC की तरफ से पहले रेड, येलो और पिंक लाइन पर सेवा बाधित होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार रेड लाइन और येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सेवा शुरू कर दी गई है। पिंक लाइन को लेकर रात 11 बजकर 44 मिनट तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में जब भीषण आंधी-तूफान और बारिश आई तो हवाई जहाज में यात्रियों की अटक गईं सांसें, प्लेन के अंदर का नजारा; VIDEO
 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 22:20 IST