दिल्ली के हर्ष विहार में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के हर्ष विहार में एक कंस्ट्रक्शन के दौरान एक बिल्डिंग गिरने से पिता-पुत्र की मौत की मौत हो गई है। NDRF, पुलिस और फायर टीम मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।
- भारत
- 3 min read
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में इमारत गिरने से पिता-पुत्र की मौत की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली फायर सर्विसेज को रविवार शाम 6:46 बजे इस घटना के बारे में कॉल आया और उन्होंने पांच फायर टेंडर मौके पर भेजे। बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम था, उसके ऊपर बना पहली मंजिल का हिस्सा भी ढह गया, जिसके चलते इमारत में मौजूद लोग दब गए। इस घटना के बाद सोमवार की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव को बाहर निकाला गया।
कंस्ट्रक्शन के दौरान इमारत गिरी
हर्ष विहार में इमारत गिरने की घटना के संबंध में अग्निशमन अधिकारी रविंदर सिंह ने कहा "कल शाम के समय 6 बजाकर 46 मिनट पर हमें फोन आया कि एक इमारत गिर गई है। उसके बाद 3 गाड़ियों को उप-अधिकारियों के साथ मौके पर भेजा गया और घटनास्थल को देखकर उन्होंने 2 अन्य गाड़ियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मांग की।
अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली कि 2 के अलावा कोई और भी है लेकिन फिर भी एहतियाती तौर पर हमारी टीम यहां पर रहेगी और मलबा निकालने का काम किया जाएगा। एक पहली मंजिल का मकान था जिसके ऊपर एक और मंजिल बन रहा था और वही ढह गया जिसके कारण पहली मंजिल भी ढह गई।
रातभर राहत और बचाव अभियान चला
रविवार शाम 6:46 बजे इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद रातभर राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसके बाद सोमवर को मलबे में दबे दो लोगों को निकालकर GTB अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंदरपाल (60) और विजय कुमार (33) के रूप में हुई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना के बाद एडिशनल DCP संदीप लांबा ने कहा कि यह बिल्डिंग असल में एक पुरानी, एक मंज़िला बिल्डिंग थी, जिसके ऊपर एक और मंज़िल बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा, “हमें कॉल आया कि एक बिल्डिंग गिर गई है। असली स्ट्रक्चर एक पुरानी, एक मंज़िला बिल्डिंग थी; ऊपर एक और मंज़िल बनाई जा रही थी। यह एरिया पूरी तरह से घिरा हुआ है, जिससे यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि असल में कौन सी बिल्डिंग गिरी है।"
लांबा ने आगे कहा कहा, "रेस्क्यू टीमें अभी काम पर हैं—NDRF, लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस के लोग आ गए हैं। यहां रहने वालों समेत सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं। वे किनारों से काफी मलबा हटा रहे हैं।"
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 October 2026 at 10:03 IST