'संविधान ने हमारी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया', गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया। केंद्र सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 19 हस्तियों को पद्म भूषण औ7 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। बात दिल्ली चुनाव की करें तो अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र का तीसरा पार्ट जारी किया। साथ ही उन्होंने दिल्ली में जनसभाएं भी कीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की राजधानी में बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र का विमोचन किया। उन्होंने दिल्ली में दो जनसभाएं भी की। वहीं सीएम योगी प्रयागराज दौरे पर रहे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया। साथ ही केंद्र सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।
- Listen to this article
25 January 2025 at 23:38 IST
महाकुंभ में ड्रोन शो का आयोजन
महाकुंभ मेले में ड्रोन शो का आयोजन किया गया।
25 January 2025 at 23:37 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर और अन्य नेता उपस्थित रहे।
Advertisement
25 January 2025 at 22:50 IST
बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को शरण दे रही है दिल्ली सरकार- अमित शाह
दिल्ली के त्रिनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल की सरकार बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को शरण दे रही है... इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बना दो, बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
25 January 2025 at 22:47 IST
दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाएंगे- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को लाएंगे और दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाएंगे। हमने जो वादे किए हैं वे पूरे करेंगे... हमने कहा है कि जो योजनाएं चल रही हैं उसे चालू रखेंगे। किसी लाभार्थी को कोई नुकसान नहीं होगा पहले से ज्यादा लाभ मिलेगा।"
Advertisement
25 January 2025 at 21:16 IST
लगातार चुनाव देश की प्रगति और विकास में बाधक है- शिवराज
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "देश में सारे चुनाव एक साथ हो, लगातार चुनाव देश की प्रगति और विकास में बाधक है और जन कल्याण में बाधा बनकर खड़े होते हैं। इसलिए दीदियां पक्ष में हैं कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए। इससे देश की प्रगति और विकास में बाधा नहीं आएगी... सभी राजनीतिक दल 4.5 साल जनता की सेवा लगें... "
25 January 2025 at 21:16 IST
तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजा इंडिया गेट
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडिया गेट को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया।
25 January 2025 at 20:36 IST
गणतंत्र दिवस से पहले अलर्ट पर सेना
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के जवान बारामूला में नियंत्रण रेखा पर सीमाओं की रक्षा के लिए अलर्ट पर हैं।
25 January 2025 at 20:34 IST
दिल्ली की जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है- पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने पिछले 27 सालों में भाजपा को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। इसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होगी। भाजपा 5 साल सत्ता में रही, फिर कांग्रेस 15 साल और अब AAP 10 साल से सत्ता में है। जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है। इसलिए चाहे वे (भाजपा) कितने भी 'जुमला पत्र' लेकर आएं, जनता ने अपना मन बना लिया है..."
25 January 2025 at 19:26 IST
BJP को मौका देने जा रही है दिल्ली- मनोज तिवारी
BJP सांसद मनोज तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भाजपा के 'संकल्प पत्र' जारी करने पर कहा, "आज हमारा तीसरा संकल्प पत्र जारी होने के बाद मुझे लगता है कि मुश्किल से ही कोई चीज़ बची होगी जो हमारे घोषणा पत्र में नहीं है। हम समझते हैं कि दिल्ली भाजपा को मौका देने जा रही है..."
25 January 2025 at 19:25 IST
सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और अधिक गहरा हुआ- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और अधिक गहरा हुआ है। इस समय आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ को उस समृद्ध विरासत की प्रभावी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है। हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करने के लिए संस्कृति के क्षेत्र में अनेक उत्साह-जनक प्रयास किए जा रहे हैं।"
25 January 2025 at 19:06 IST
आप सबको गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा, "इस ऐतिहासिक अवसर पर आपको सबको संबोधित करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सबको बधाई देती हूं।"
25 January 2025 at 18:33 IST
BJP पर सौरभ भारद्वाज का निशाना
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा का चुनाव अभियान पूरी तरह बिखरा हुआ है। उन्हें दिल्ली वालों को बताना चाहिए कि वे और कितने मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, कॉलेज और स्कूल बनाएंगे? भाजपा ने दुकानों को डी-सील करने की बात कही है लेकिन ये दुकानें तो 2017 में सील की गई थी। भाजपा की MCD ने इन्हें सील किया था। 7 सालों से केंद्र सरकार इन दुकानों पर अपना हक जमाकर बैठी है। 2019 और 2020 के चुनावों में भाजपा ने कहा था कि वे अनाधिकृत कॉलोनियां को अधिकृत करेंगे लेकिन कब?.."
25 January 2025 at 18:32 IST
दिल्ली में कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी- अमित शाह
दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मेरे घर पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि उसे एक कॉल आया है जिसमें कहा गया है कि भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। जब मैंने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का कॉल है, तो उसे यकीन हो गया कि यह सब झूठ है। वे एक के बाद एक झूठ फैला रहे हैं। मोदी जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दिल्ली में कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी। हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिन्हें वे पूरा करने में विफल रहे।"
25 January 2025 at 17:30 IST
दिल्ली में BJP का सफाया होगा- संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "लोगों का जो जन समर्थन और उत्साह दिख रहा है इससे साफ तौर पर लग रहा है कि दिल्ली में फिर से इस बार झाड़ू चलेगी और केजरीवाल जी प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे...हमने 2 बड़े वादे किए हैं, जनता इस पर हमें अपार जन समर्थन दे रही है। भाजपा का सफाया होगा।"
25 January 2025 at 17:28 IST
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मिले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
25 January 2025 at 17:27 IST
नीतीश कुमार के राज में अपराधियों के हौंसले बुलंद- मीसा भारती
RJD सांसद मीसा भारती ने पूर्व विधायक अनंत सिंह के पटना बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने पर कहा, "नीतीश कुमार, जिन्हें सुशासन बाबू भी कहा जाता है। उनके सुशासन के राज में अपराधियों के हौंसले किस तरह बुलंद हैं। गोली काण्ड का यह मामला प्रशासन को उजागर करना चाहिए। आज विपक्ष या जनता इस मुद्दे को उठाती है तो ये लोग 20 साल पीछे की बात करते हैं।"
25 January 2025 at 15:44 IST
अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र का तीसरा पार्ट
दिल्ली चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र का तीसरा पार्टी जारी कर दिया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने पहले कहा था कोई भी सरकारी घर नहीं लेंगे। उन्होंने घर लिया और शीशमहाल बनाया। अन्ना हजारे के आंदोलन से राजनीतिक पार्टी का जन्म हुआ। करोड़ों रुपए का घर बना कर रह रहे हैं। जेल में गर्व से मुख्यमंत्री रहे हैं।
25 January 2025 at 14:50 IST
नंदू गैंग के दो कथित साथियों की पुलिस हिरासत पर कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित
AAP विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े MCOCA मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नंदू गैंग के दो कथित साथियों साहिल और विजय की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
दिल्ली पुलिस ने मामले में उनसे पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी है। AAP विधायक नरेश बाल्यान भी इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
25 January 2025 at 14:49 IST
CM योगी ने श्रृंगेरी शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कल्याण सेवा आश्रम में श्रृंगेरी शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज से मुलाकात की
25 January 2025 at 14:48 IST
आज हम देश के अंतिम गांव को पहला गांव कह रहे- जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में कहा, "... प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह देश को एकीकृत और मज़बूत बनाने के साथ हर छोटे पहलुओं का ध्यान रखा है, यह उसी का नतीजा है कि आज हम देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव कह रहे हैं... जीवंत गांव को किस तरह जीवंत किया जाए?.. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई प्रयास किए हैं... जीवंत गांव को ताकत देने के लिए महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और आर्थिक सशक्तिकरण होना चाहिए... "
25 January 2025 at 14:34 IST
राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ हुई बैठक पर कहा, "2018 में इंडोनेशिया की मेरी यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाया। आज राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण और आपूर्ति में साथ काम किया जाएगा। हमने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और डी-रेडिकलाइजेशन में सहयोग पर भी दल दिया है। समुद्री सुरक्षा और संरक्षा में हुए समझौते से अपराध की रोकथाम, खोज और बचाव तथा क्षमता निर्माण में हमारा सहयोग और मजबूत होगा। पिछले कुछ वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार तेजी आई है और पिछले वर्ष यह 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया।"
25 January 2025 at 14:33 IST
वक्फ विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष क्या बोले?
भाजपा सांसद और वक्फ(संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, "... कल्याण बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी आदि ये सभी सम्मानित सांसद हैं। ये संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य हैं। इन्हें 6 महीने से लगातार कमेटी में बोलने का अवसर मिल रहा है... जिस तरह मीटिंग को रोकने की कोशिश की गई, अशोभनीय आचरण किया गया... अगर उनके मन में लोकतंत्र और संविधान के लिए सम्मान और आस्था है तो यह संयुक्त संसदीय समिति भी संविधान द्वारा गठित की गई है... पूरा देश देख रहा है कि 7-8 घंटे संयुक्त संसदीय समिति की बैठक हो रही है..."
25 January 2025 at 14:31 IST
गोरेगांव के एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग
मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
25 January 2025 at 13:43 IST
भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ।
25 January 2025 at 13:42 IST
पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
25 January 2025 at 13:41 IST
पीएम मोदी ने NCC कैडेट्स से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर के कलाकारों, आदिवासी मेहमानों और झांकी कलाकारों से बातचीत की, जो आगामी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे।
25 January 2025 at 12:59 IST
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक की।
25 January 2025 at 12:58 IST
दिल्ली सरकार पूर्वांचलियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही- अनिल राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "दिल्ली सरकार पूर्वांचल के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चुनाव परिणाम आने दीजिए, दिल्ली की जनता फैसला कर देगी।"
25 January 2025 at 12:57 IST
38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ से पहले लिया जायजा- सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ से पहले यहां सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया है... सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हमें और पूरे देश को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतज़ार है जब राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से होगा... राज्य के सभी लोग उत्साह में हैं... इस आयोजन के बाद हमारी देवभूमि खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी..."
25 January 2025 at 12:10 IST
पंथ योगी महासभा में सीएम योगी की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा में भाग लिया।
25 January 2025 at 12:09 IST
मुंबई हमले का गुनहगार तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत
26/11 मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। भारत पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था, क्योंकि वो 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांछित था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है और उसकी सजा के खिलाफ समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया है।
25 January 2025 at 12:07 IST
पंथ योगी महासभा में शामिल हुए सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। यहां वह पंथ योगी महासभा में शामिल हुए। सीएम योगी कल्याणदास महाराज से भी मुलाकात करेंगे।
25 January 2025 at 10:53 IST
कठुआ के भटोडी में संदिग्ध गतिविधि के बाद गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन जारी
कल देर रात कठुआ के भटोडी इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बाद गोलीबारी हुई। कुछ राउंड फायरिंग की गई। सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना ने जानकारी दी है।
25 January 2025 at 10:52 IST
उत्तराखंड निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी
उत्तराखंड में 11 नगर निगमों समेत 100 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन नगर निगमों और नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था।
25 January 2025 at 10:50 IST
कटरा से श्री नगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू
जम्मू और कश्मीर: भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया।
25 January 2025 at 09:35 IST
आध्यात्मिक गुरु देव गिरिजी महाराज ने की पूजा-अर्चना
आध्यात्मिक गुरु स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने पूजा अर्चना प्रार्थना की। #MahaKumbh2025
25 January 2025 at 09:31 IST
ईनामी बदमाश नईम की पुलिस मुठभेड़ में मौत, कराया जा रहा पोस्टमार्टम
मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया, "पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की हत्या के मामले में वांछित अपराधी नईम की आज पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।"
25 January 2025 at 09:29 IST
ठंड के बीच त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु सुबह की ठंड के बीच संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे।
25 January 2025 at 08:31 IST
केजरीवाल का गुंडा विधायक- बीजेपी
अमानतुल्लाह के पत्रकार को धमकाने मामले में बीजेपी हमलावर है। सोल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर बीजेपी ने लिखा, ' केजरीवाल का गुंडा विधायक। AAP-दा के गुंडे विधायक अमानतुल्लाह ने खुलेआम मीडिया को धमकाया।
कहा- "इतना मारूंगा, चला जा यहां से"
25 January 2025 at 08:28 IST
गणतंत्र दिवस: लखनऊ में चल रहा चेकिंग अभियान
लखनऊ में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने हजरतगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
25 January 2025 at 08:27 IST
Meerut: 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर
उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। सौतेले भाई और उसके पूरे परिवार की जघन्य हत्या मामले में 50 लाख का ईनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। आरोपी नईम शनिवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
25 January 2025 at 07:51 IST
प्रयागराज में एक गाड़ी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
प्रयागराज में एक गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारी विशाल यादव ने बताया, "हमारे पास कॉल आई थी, एक गाड़ी में आग लग गई थी। इसके पास की खड़ी एक गाड़ी भी आधी जल गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। सब लोग सुरक्षित हैं। ये जगह मेला क्षेत्र में अंतर्गत आती है।"
25 January 2025 at 07:49 IST
तैयारियों की समीक्षा करने महाकुंभ जाएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 25 जनवरी को फिर प्रयागराज का दौरा करेंगे। वह मौनी अमावस्या और पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को परखेंगे।
सीएम योगी मौनी अमावस्या अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 फरवरी को पीएम मोदी और 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ जाएंगे। इन्हीं कार्यक्रमों के मद्देनजर मुख्यमंत्री तैयारियों को परखने पहुंचेंगे।
25 January 2025 at 07:49 IST
दिल्ली में अमित शाह की दो जनसभाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जोरों शोरों से जुटी हुई हैं। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली में दो जनसभाएं हैं। वह राजौरी गार्डन में दोपहर 2.30 बजे और त्रिनगर में शाम साढ़े 6 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 07:51 IST